सनातन धर्म और सर्व समाज की एकता के लिए राष्ट्रीय करणी सेना निकालेगी भगवा रैली 

रैली का उद्देश्य हिन्दू एकता को मजबूती प्रदान करना है

सनातन धर्म और सर्व समाज की एकता के लिए राष्ट्रीय करणी सेना निकालेगी भगवा रैली 

राष्ट्रीय करणी सेना द्वारा 11 जनवरी को एक विशाल भगवा रैली और आम सभा का आयोजन किया जाएगा। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह ने बताया कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे

जयपुर। राष्ट्रीय करणी सेना द्वारा 11 जनवरी को एक विशाल भगवा रैली और आम सभा का आयोजन किया जाएगा। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह ने बताया कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे। पदाधिकारी जया परमार, लक्ष्मी तंवर और तेज कंवर ने जानकारी दी कि यह रैली हिन्दू सनातन धर्म और सर्व समाज की एकता के लिए आयोजित की जा रही है।

रैली भवानी निकेतन से शुरू होकर चित्रकूट स्टेडियम तक जाएगी। इसमें नारी शक्ति संगठन और हिन्दू समाज के सभी वर्गों के संगठन प्रमुखता से भाग लेंगे। इस रैली का उद्देश्य सर्व समाज को एकजुट कर हिन्दू एकता को मजबूती प्रदान करना है। सभी समाज संगठनों के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया