RBSE 12th Board Result 2026 : निलाक्षी 93.20%, विशेष शर्मा 97%, अनुष्का मौर्य 97.20%, अर्पित सेन 97.20% और प्रतिभा भाटी 84.40 प्रतिशत अंक लेकर बने टॉपर, परिवार और स्कूल का नाम किया रोशन
स्कूल प्रशासन ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की
राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम में निलाक्षी कंवर ने कॉमर्स में 93.20%, विशेष शर्मा 97%, अनुष्का मौर्य और अर्पित सेन ने 97.20% अंक हासिल कर परिवार और स्कूल का नाम रोशन। अर्पित ने इंग्लिश, अनुष्का ने ज्योग्राफी में 100 में से 100 अंक प्राप्त।
जयपुर। निलाक्षी कंवर ने राजस्थान बोर्ड की 12वीं कॉमर्स में 93.20 प्रतिशत अंक हासिल किए। निलाक्षी ने स्कूल में पढ़कर 93 से ज्यादा अंक हासिल कर कहा कि नियमित पढ़ाई की जाए तो किसी भी स्कूल में विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकता है।
इसके साथ ही जयपुर के मुरलीपुरा स्थित एन.के. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र विशेष शर्मा ने भी 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 97% अंक हासिल कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। विशेष ने बायोलॉजी में 100 में से 100 अंक हासिल किए।
सुरेंद्र पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अनुष्का मौर्य ने 97.20% अंक हासिल किए हैं। अनुष्का ने ज्योग्राफी में 100 में से 100 अंक हासिल अपना और अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया।
इसके अलावा सांगानेर के किड्स वैली सी. सै स्कूल के छात्र अर्पित सेन ने 97.20% अंक हासिल किए है। अर्पित ने अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड RBSE की 12वीं कक्षा के घोषित परिणाम में सांगानेर क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सांगानेर स्थित किड्स वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र अर्पित सेन ने 97.20% अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की। अर्पित ने इंग्लिश विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी विशेष प्रतिभा का परिचय दिया।
वहीं, सुरेंद्र पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा अनुष्का मौर्य ने भी 97.20% अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अनुष्का ने ज्योग्राफी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन को साबित किया। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, शिक्षकों एवं स्कूल प्रशासन ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रतिभा भाटी ने राजस्थान बोर्ड की 12वीं कॉमर्स में 84.40 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रतिभा जयपुर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोडाला रामनगर की छात्रा है। प्रतिभा भाटी ने स्कूल में पढ़कर 84 से ज्यादा अंक हासिल कर कहा कि नियमित पढ़ाई की जाए तो किसी भी स्कूल में विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकता है।

Comment List