मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर मोबाइल नेटवर्क की हकीकत : TRAI के सर्वे में कई स्थानों पर कवरेज की कमी उजागर, सेवा प्रदाताओं को सुधार के निर्देश

नेटवर्क और कवरेज में कमी है, वहां सुधार किया जा सके

मनोहरपुर-दौसा हाईवे पर मोबाइल नेटवर्क की हकीकत : TRAI के सर्वे में कई स्थानों पर कवरेज की कमी उजागर, सेवा प्रदाताओं को सुधार के निर्देश
राष्ट्रीय राजमार्ग-148 (मनोहरपुर-दौसा) पर मोबाइल नेटवर्क सुधार के लिए ट्राई ने सर्वे किया। एयरटेल, बीएसएनएल, जियो और वीआई के सिग्नल, कॉल ड्रॉप और डेटा स्पीड की जांच में कई स्थानों पर कमजोर कवरेज। बीएसएनएल की स्थिति सबसे कमजोर पाई।

जयपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-148 पर मनोहरपुर से दौसा तक यात्रा करने वाले लाखों वाहन चालकों और यात्रियों के लिए मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। ट्राई (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण) राजस्थान के क्षेत्रीय प्रमुख सलाहकार राजेश कुमार गोयल द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोबाइल कवरेज की कमियों का मुद्दा उठाए जाने के बाद ट्राई ने इस मार्ग पर सभी प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के नेटवर्क की स्वतंत्र जांच करवाई। सर्वेक्षण में सामने आए निष्कर्षों को संबंधित कंपनियों के साथ साझा किया गया है, ताकि जहां भी नेटवर्क और कवरेज में कमी है, वहां सुधार किया जा सके।

ट्राई ने स्पष्ट किया है कि इस दिशा में नियमित निगरानी भी जारी रहेगी। सर्वेक्षण के दौरान एयरटेल, बीएसएनएल, रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया (वीआई) के नेटवर्क की गुणवत्ता, कॉल ड्रॉप, कॉल साइलेंस तथा डेटा डाउनलोड और अपलोड स्पीड का आकलन किया गया। जांच में यह पाया गया कि कुछ स्थानों पर मोबाइल सिग्नल निर्धारित न्यूनतम स्तर से नीचे थे, जिससे यात्रियों को संचार संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार कवरेज गैप के मामले में बीएसएनएल की स्थिति सबसे कमजोर पाई गई। ड्राइव टेस्ट के दौरान बीएसएनएल के 2,213 सैंपल ऐसे मिले जिनमें सिग्नल की गुणवत्ता कमजोर थी, जबकि 450 स्थानों पर कवरेज नहीं मिला। वहीं एयरटेल में, जियो और वीआई कमजोर सिग्नल वाले सेम्पल दर्ज किए गए

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जयपुर के जमवाय माता मंदिर के पीछे पहाड़ी इलाके में एक साथ चार लेपर्ड दिखने से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच...
ईरान-अमेरिका के बीच दोबारा होगी बातचीत, पाकिस्तान बोला- यह एक छोटा-सा ब्रेक
जयपुर शहर कांग्रेस ने आयोजित किया ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम’, राहुल गांधी के कोटा भाषण का दिखाया वीडियो
बाजार में हरियाली ही हरियाली: सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान, निवेशकों की झोली में करोड़ों का मुनाफा
पहाड़ी क्षेत्र में एक साथ नजर आए चार लेपर्ड, बंदरों का शिकार करते हुए कैमरे में कैद, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मोहन यादव और परिवार पर जमीन घोटाले के आरोप :  कांग्रेस ने उठाए सवाल, खेड़ा बोले- सरकार से इस मामले में कार्रवाई की उम्मीद नहीं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्रिपोलिया बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना