जयपुर निकाय हार के बाद कांग्रेस में बगावत, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के खिलाफ दिल्ली कूच

कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा

जयपुर निकाय हार के बाद कांग्रेस में बगावत, शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा के खिलाफ दिल्ली कूच
जयपुर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज हो गई है। असंतुष्ट नेताओं ने शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा पर गलत टिकट बंटवारे का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग की है। मूल कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किए जाने से नाराज नेताओं ने मांग न मानने पर दिल्ली कूच और पीसीसी पर धरने की चेतावनी दी है।

जयपुर। जयपुर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस में आंतरिक असंतोष खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के पुराने और असंतुष्ट नेताओं ने शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा पर मनमर्जी से टिकट बंटवारे का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने हाईकमान से शर्मा को पद से हटाने की मांग की है, अन्यथा दिल्ली कूच और पीसीसी मुख्यालय के बाहर धरने की चेतावनी दी है।

बिरला सभागार में हुई बैठक के बाद नेता वरुण पुरोहित ने कहा कि राहुल गांधी ने हार के बाद नैतिकता दिखाकर इस्तीफा दिया था। अब विधायक, जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष को भी उसी राह पर चलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि गैर-कांग्रेसियों के आने से मूल कार्यकर्ताओं को किनारे किया गया। कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रज्जाक भाटी ने कहा कि 40-50 साल से पार्टी के लिए काम करने वाले नेताओं को नजरअंदाज कर प्राथमिक सदस्य भी नहीं रहने वालों को टिकट दे दिए गए।

उन्होंने दावा किया कि सही टिकट वितरण से कांग्रेस का बोर्ड बन सकता था, लेकिन गलत फैसलों ने हार कराई। नेताओं ने अक्टूबर में प्रदेश स्तर का सम्मेलन और दिल्ली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे व प्रियंका गांधी से मुलाकात का ऐलान किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मायावती का बड़ा संगठनात्मक फैसला: बसपा को तीन सेक्टर में बांटा, बारिश-तूफान प्रभावितों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से अपील मायावती का बड़ा संगठनात्मक फैसला: बसपा को तीन सेक्टर में बांटा, बारिश-तूफान प्रभावितों की मदद के लिए कार्यकर्ताओं से अपील
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने संगठन को मजबूत करने और जनाधार बढ़ाने के लिए पार्टी को...
एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री का पलटवार, कहा- निर्वाचन आयोग के संयुक्त बयान से स्थिति स्पष्ट
जापानी पर्यटकों की राजस्थान में सोलो ट्रेवल में बढ़ी रुचि,  पैलेस ऑन व्हील्स बनी आकर्षण का केंद्र 
रूस का यूक्रेन पर रातभर ड्रोन हमला: रसद केंद्रों, बंदरगाहों और सैन्य ठिकानों को बनाया गया निशाना, मालवाहक जहाज क्षतिग्रस्त
जयपुर को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पार्षद वार्डों में विकास की रूपरेखा बनाएं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
विश्व पर्यटन दिवस पर सीएम सम्राट चौधरी का संदेश, देश की सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को दुनिया तक पहुंचाने की अपील
न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण का विरोध तेज, जेडीए ने लगाए लाल निशान; 200 से अधिक दुकानों पर संकट