दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड उतार-चढ़ाव : चांदी महंगी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही
जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दामों में बड़ा उतार-चढ़ाव दर्ज। चांदी 2,500 रुपए बढ़कर 2,63,500 रुपए प्रति किलो। शुद्ध सोना 1,000 रुपए गिरकर 1,55,000 और जेवराती सोना 900 रुपए टूटकर 1,45,000 रुपए प्रति दस ग्राम।
जयपुर। जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। चांदी ढाई हजार रुपए की छलांग लगाकर 2,63,500 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना एक हज़ार रुपए कम होकर 1,55,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 900 रुपए टूटकर 1,45,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, इंटरनेशनल मार्केट और वायदा बाजार की रफ्तार से सोना और चांदी घट-बढ़ रहे है। हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव :
चांदी 2,63,500
शुद्ध सोना 1,55,000
जेवराती सोना 1,45,000
18कैरेट 1,21,000
14कैरेट 96,100
Related Posts
Post Comment
Latest News
24 Jun 2026 10:41:35
युवा कलाकार सारा हर्ष की पहली एकल प्रदर्शनी ‘चित्रहार: आत्म की ओर एक यात्रा’ जेकेके की सुरेखा आर्ट गैलरी में...

Comment List