एलपीजी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा

व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ने की संभावना

एलपीजी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा

एलपीजी गैस के दामों में बड़ी बढ़ोतरी ने बाजार और आम लोगों पर असर डालना शुरू। पेट्रोलियम कंपनियों ने रात कीमतों की समीक्षा के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी।

जयपुर। एलपीजी गैस के दामों में बड़ी बढ़ोतरी ने बाजार और आम लोगों पर असर डालना शुरू कर दिया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने गुरुवार रात कीमतों की समीक्षा के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की है। 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल सिलेंडर पर 993 रुपए की बढ़ोतरी के बाद राजस्थान में इसकी कीमत 2106 रुपए से बढ़कर 3099 रुपए हो गई है। वहीं, 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर, जो मजदूरों और जरूरतमंद लोगों के लिए उपयोगी होते हैं, उनकी कीमत में भी 241 रुपए की वृद्धि की गई है। अब यह सिलेंडर 833 से 857 रुपए तक में मिलेगा।

राजस्थान एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपक गहलोत ने बताया कि कंपनियों ने नई रेट लिस्ट जारी कर दी है और बढ़ी हुई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह अब भी 916.50 रुपए में ही उपलब्ध रहेगा। गौरतलब है कि इस साल अब तक कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल 1490 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। 31 दिसंबर को 1669 रुपए में मिलने वाला सिलेंडर अब 3099 रुपए तक पहुंच गया है, जिससे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ने की संभावना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आम आदमी से दूर हुआ अल्फांसो, कमजोर फसल ने बढ़ाई कीमतें आम आदमी से दूर हुआ अल्फांसो, कमजोर फसल ने बढ़ाई कीमतें
गर्मियों के मौसम में आम की मिठास भले ही बाजार में छा गई हो, लेकिन ‘आमों का राजा’ कहे जाने...
आरबीएसई सचिव रिटायर्ड : चेयरमेन और सचिव दोनों पद रिक्त, कार्यवाहक के भरोसे हुआ बोर्ड
मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई : 349 किलोहाई ग्रेड कोकीन जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1,745 करोड़ की कीमत
ट्रंप सरकार का बड़ा फैसला : 60 दिन की अनिवार्य संसदीय अनुमति की समयसीमा पूरी होने से पहले युद्ध समाप्ति का ऐलान, सीजफायर जारी रखने के लिए रखी शर्ते
एलपीजी के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कॉमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा
सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सशर्त दी अग्रिम जमानत : पुलिस के बुलाने पर थाने में होना होगा पेश, पढ़ें पूरा मामला 
‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान की खास एंट्री : जीवा महाले के किरदार में दिखे अभिनेता, सोशल मीडिया पर लुक हुआ वायरल