रीट परीक्षा घोटाला : डमी अभ्यर्थियों से पास हुए 30 शिक्षकों के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज, डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा की पास और नौकरी की हासिल

परीक्षा 25 फरवरी 2023 को आयोजित हुई थी

रीट परीक्षा घोटाला : डमी अभ्यर्थियों से पास हुए 30 शिक्षकों के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज, डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा की पास और नौकरी की हासिल

REET 2022 भर्ती घोटाले का बड़ा खुलासा हुआ है। एसओजी ने डमी कैंडिडेट के जरिए नौकरी पाने वाले 30 शिक्षकों पर शिकंजा कसते हुए दो एफआईआर (19/2026, 20/2026) दर्ज की हैं। आरोपियों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और साजिश की धाराएं लगी हैं। 25 फरवरी 2023 की परीक्षा में फर्जीवाड़ा सामने आया।

जयपुर। राजस्थान में रीट भर्ती परीक्षा 2022 से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप ने डमी अभ्यर्थियों के माध्यम से चयनित हुए 30 शिक्षकों के खिलाफ दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। एसओजी थाना जयपुर में एफआई संख्या 19/2026 और 20/2026 दिनांक 3 अप्रैल 2026 को दर्ज की गई हैं।

इन मामलों में आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 120बी तथा राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2022 की धारा 3, 7 और 10 के तहत कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई प्राथमिक विद्यालय अध्यापक (लेवल प्रथम एवं द्वितीय) सीधी भर्ती परीक्षा-2022 के तहत की गई है जिसकी परीक्षा 25 फरवरी 2023 को आयोजित हुई थी। एसओजी की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि इन 30 अभ्यर्थियों ने डमी कैंडिडेट बैठाकर परीक्षा पास की और नौकरी हासिल की।

Tags: exam

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला आरक्षण पर यूपी विधानसभा में हंगामा : सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जानबूझकर जनता को गुमराह करने लगाया आरोप महिला आरक्षण पर यूपी विधानसभा में हंगामा : सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जानबूझकर जनता को गुमराह करने लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश विधानसभा में महिला आरक्षण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार टकराव हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
आईपीएल-2026 : मुम्बई इंडियंस को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का छक्का, हेनरिक क्लासन रहे प्लेयर ऑफ द मैच
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट : कोलकाता की 5 घंटे देरी से, चंडीगढ़ फ्लाइट भी प्रभावित
मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर : ऐतिहासिक निचले स्तर पर, 95 रूपए प्रति डॉलर
नन्हीं जान, बड़ा खौफ : हमलावर गिलहरी से सहमा आर्ट्स कॉलेज परिसर, 18 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों के शरीर पर गढ़ा चुकी दंत
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजारों में गिरावट जारी: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, इन शेयरों पर रखें नजर