स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर आयुक्त ने ली बैठक : अधिकारियों के साथ की विस्तृत बिन्दुओं पर चर्चा, कहा- बेहतर रैंक के लिए धरातल पर करने होंगे प्रयास

सौन्दर्यकरण पर फोकस होकर कार्य करने के निर्देश

स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर आयुक्त ने ली बैठक : अधिकारियों के साथ की विस्तृत बिन्दुओं पर चर्चा, कहा- बेहतर रैंक के लिए धरातल पर करने होंगे प्रयास

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने मुख्यालय में चार घंटे की मैराथन बैठक ली। पीपीटी के जरिए विजीबल क्लीननेस, सीएनडी वेस्ट, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, स्ट्रीट लाइट, सार्वजनिक शौचालय और सिंगल यूज प्लास्टिक पर चर्चा हुई। आयुक्त ने डस्टबिन व्यवस्था, ग्रीन नेट और अतिक्रमण हटाने सहित शहर की स्वच्छता व सौंदर्यीकरण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

जयपुर। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने नगर निगम मुख्यालय पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के संबंध में सभी जोन एवं मुख्यालय उपायुक्तों, अधिशाषी अभियंताओं, एवं अन्य अधिकारियों की मैराथन बैठक ली। 4 घंटे से भी अधिक चली इस मैराथन बैठक में पीपीटी के माध्यम से सभी बिंदुओं पर संबंधित अधिकारी के साथ चर्चा की बैठक में विजीबल क्लीनेस, सीएनडी वेस्ट, स्ट्रीट लाईट, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, सिंगल यूज प्लास्टिक के विरूद्ध की जाने वाली कार्रवाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, रेड स्पॉट, येलो स्पॉट की सफाई, स्ट्रीट वेंडिंग जोन में कचरा पात्र रखने संबंधी अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

आयुक्त ने सभी अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में शहर को बेहतर रैंक मिल सके इसके लिए सभी को समन्वय के साथ धरातल पर प्रयास करने होंगे। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी दिए गए कार्यो को बेहतर तरीके से करें जिससे रिजल्ट भी बेहतरीन होगा। आयुक्त ने सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट हब कामर्षियल स्थानों पर डस्टबिन की व्यवस्थाए निर्माणाधीन मकानों पर जहां भी ग्रीन नेट ना हो उन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तो वहीं अवैध, अस्थाई अतिक्रमण हटवाने के साथ-साथ शहर की स्वच्छता सौन्दर्यकरण पर फोकस होकर कार्य करने के निर्देश दिए।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर