खैरथल रेलवे स्टेशन का कायाकल्प पूरा, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 12.78 करोड़ से विकसित हुई आधुनिक सुविधाएं

अतिथि कक्ष और विद्युत सब स्टेशन का कार्य पूर्ण

खैरथल रेलवे स्टेशन का कायाकल्प पूरा, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 12.78 करोड़ से विकसित हुई आधुनिक सुविधाएं
उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में खैरथल रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूरी तरह संपन्न हो गया है। स्टेशन अब स्थानीय कला, आधुनिक डिजाइन और बेहतर यात्री सुविधाओं का अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है।

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के पुनर्विकास का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में खैरथल रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूरी तरह संपन्न हो गया है। स्टेशन अब स्थानीय कला, आधुनिक डिजाइन और बेहतर यात्री सुविधाओं का अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूजा मित्तल ने बताया कि पुनर्विकसित स्टेशन पर अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित माहौल मिलेगा। सीनियर डीसीएम के अनुसार स्टेशन भवन के अग्रभाग का नवीनीकरण, प्लेटफार्म संख्या 1 का उच्चीकरण, नया सामान्य प्रतीक्षालय, शौचालय, टिकट हॉल, कार एवं टू-व्हीलर पार्किंग, मुख्य प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, अतिथि कक्ष और विद्युत सब स्टेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही 12 मीटर चौड़ा नया ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) भी तैयार है।

 12.78 करोड़ रुपये से हुए प्रमुख कार्य
– प्रवेश और निकास मार्गों का अलग-अलग विकास व सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण।
– दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए पृथक पार्किंग व्यवस्था।
– यात्रियों के लिए नया पोर्च और डबल-हाइट प्रवेश कक्ष।
– प्लेटफार्म पर कोच प्रदर्शन बोर्ड, नया अतिथि कक्ष व स्टेशन अधीक्षक कक्ष।
– महिलाओं–पुरुषों के लिए बेहतर शौचालय सुविधाएं।
– स्टेशन भवन के भीतर-बाहर बड़े पैमाने पर सुधार व 12 मीटर चौड़ा एफओबी।
– नए प्लेटफार्म आश्रय, दिव्यांगजन-शौचालय ब्लॉक और वाटर बूथ।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल राजस्थान में पौधारोपण पर सियासत तेज, टीकाराम जूली ने 127.78 करोड़ रुपये के खर्च पर उठाए सवाल
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर वृक्षारोपण के नाम पर 'हरियाला भ्रष्टाचार' करने का आरोप...
असम के बाढ़ हालात पर पीएम मोदी की अहम बैठक, प्रभावितों की मदद और सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
ईरान पर दबाव जारी, ट्रंप बोले- बातचीत सकारात्मक, लेकिन जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान को नया मंत्रीपद मिलने की अटकलों पर भाजपा का विराम, संबित पात्रा बोले- खबरें पूरी तरह काल्पनिक
भाजपा सरकार की भर्ती प्रक्रिया बेनकाब, 3 बार रद्द हुई सफाईकर्मियों की संविदा भर्ती: डोटासरा 
प्रेम मोटर्स वीकेआईए पर 'ऑल न्यू ब्रेज़ा' लॉन्च, बुकिंग शुरू
चारागाह भूमि पर अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश, 200 बड़े अतिक्रमणकारियों पर तत्काल एफआईआर दर्ज होगी: दिलावर