भारी बारिश से बीसलपुर बांध में जबरदस्त आवक, त्रिवेणी नदी उफान पर; जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों को राहत

नदी में करीब 5.10 मीटर का उफान दर्ज

भारी बारिश से बीसलपुर बांध में जबरदस्त आवक, त्रिवेणी नदी उफान पर; जयपुर-अजमेर समेत कई जिलों को राहत
भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ में भारी बारिश से बीसलपुर बांध में पानी की तेज आवक शुरू। बांध तक पानी पहुंचाने वाली त्रिवेणी नदी 5.10 मीटर के उफान पर। जलस्तर बढ़कर 313.57 आरएल मीटर पहुंचा, भराव क्षमता 315.50 मीटर।

जयपुर। प्रदेश की लाइफलाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद, बांध में पानी की जबरदस्त आवक शुरू हो गई है। बांध तक पानी पहुंचाने वाली त्रिवेणी नदी इस मानसून सीजन के सबसे ऊंचे वेग के साथ बह रही है। नदी में करीब 5.10 मीटर का उफान दर्ज किया गया है। त्रिवेणी नदी में तेज बहाव का सीधा असर बीसलपुर बांध की आवक पर देखने को मिल रहा है। बांध का जलस्तर बढ़कर 313.57 आरएल मीटर तक पहुंच गया है। बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है। ऐसे में बांध अपनी पूर्ण भराव क्षमता के मुकाबले करीब 65.42 प्रतिशत पानी से भर चुका है। लगातार हो रही बारिश और त्रिवेणी नदी में तेज बहाव के चलते आने वाले समय में बीसलपुर बांध के जलस्तर में और बढ़ोतरी की उम्मीद है।

जल आवक की रफ्तार बढ़ने से बांध के कैचमेंट क्षेत्र में भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। बीसलपुर बांध से जयपुर, अजमेर, टोंक सहित कई जिलों में पेयजल की आपूर्ति होती है। ऐसे में बांध में पानी की अच्छी आवक करोड़ों लोगों के लिए राहत की खबर है। मानसून के सक्रिय रहने से बांध के पूरी भराव क्षमता के करीब पहुंचने की उम्मीद भी मजबूत हुई है।

 

Read More Weather Update : राजस्थान में कमजोर पड़ेगा मानसून, 12 सितंबर से फिर सक्रियता के आसार

 

 

Read More रबी फसल के दौरान रहेगा जल संकट, किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई की सलाह

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट दिल्ली में खराब मौसम, श्रीनगर-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम के चलते श्रीनगर से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया।...
वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली पार्टियां हाशिए पर चली गईं : गजेन्द्र सिंह शेखावत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद
मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह, शाम 5 बजे तक लगी रहीं कतारें
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पूर्वाह्न 3 बजे तक 57 प्रतिशत से अधिक मतदान
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: अटरू, छबड़ा और मांगरोल में 68.18 प्रतिशत मतदान, बुजुर्गों और दिव्यांगों ने भी बढ़-चढ़कर निभाई लोकतांत्रिक जिम्मेदारी