निकाय चुनावों में कमजोर परफोर्मेंस वाले मंत्रियों की रिपोर्ट भेजी दिल्ली, विधानसभावार भाजपा की जीत-हार का आंकलन भी रिपोर्ट में शामिल

24 में से 14 मंत्री को सफलता मिली

निकाय चुनावों में कमजोर परफोर्मेंस वाले मंत्रियों की रिपोर्ट भेजी दिल्ली, विधानसभावार भाजपा की जीत-हार का आंकलन भी रिपोर्ट में शामिल
निकाय चुनावों में भाजपा ने 24 में से 14 मंत्रियों के क्षेत्रों में निकाय प्रमुख और बोर्ड बनाने में सफलता हासिल। छह मंत्रियों के क्षेत्रों में कांग्रेस ने जीत दर्ज। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने मंत्रियों, विधायकों और संगठन पदाधिकारियों के प्रदर्शन की विधानसभा व जिलेवार रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भेजी।

जयपुर। प्रदेश में हुए निकाय चुनावों में जिन मंत्रियों और विधायकों के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों की कमजोर परफोर्मेंस रही है, उसको लेकर आलाकमान को रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में उन मंत्रियों और विधायकों के बारे में भी बताया गया है, जिनके क्षेत्रों में भाजपा अच्छी बढ़त बना कर बोर्ड बनाए हैं। प्रदेश भाजपा के नेतृत्व ने विधानसभा, जिलेवार तैयार कर केन्द्रीय नेतृत्व को भेज दी है। सभी मंत्रियों के परर्फोमेंस की रिपोर्ट भी इसमें शामिल है। प्रदेश में 65 फीसदी मंत्रियों के क्षेत्र में भाजपा के निकाय प्रमुख और बोर्ड बन गए हैं। 24 में से 14 मंत्री को सफलता मिली है। हालांकि अभी जयपुर, जोधपुर, कोटा नगर निगम, सुकेत नगर पालिका के निकाय प्रमुख के चुनाव बाकी हैं।

इन मंत्रियों के क्षेत्र में हारी भाजपा :

डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा दूदू, देवस्थान राज्यमंत्री ओटाराम देवासी सिरोही, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक बड़ी सादड़ी, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री मंजू बाघमार जायल, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा प्रतापगढ़, राज्यमंत्री विजय सिंह की नावां निकायों में कांग्रेस जीती है। वे भाजपा को नहीं जीता पाए।

सीएम सहित इन मंत्रियों को मिली सफलता :

Read More ज्ञान मंथन-2026 : समारोह में विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान, कॅरियर निर्माण और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने का दिया संदेश

सीएम भजनलाल शर्मा ने भरतपुर में निर्दलीय पार्षदों का बहुमत होने के बावजूद भाजपा का निकाय प्रमुख बनवाया। जैतारण में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, मालपुरा में जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, सवाई माधोपुर में किरोड़ीलाल मीणा, गुढ़ामलानी में उद्योग राज्यमंत्री केके विश्नोई, नगर में गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, सुमेरपुर में पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत, श्रीमाधोपुर में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, रामगंजमंडी में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, अलवर में वन मंत्री संजय शर्मा, लूणकरणसर में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, सांगोद में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, पुष्कर में सिंचाई मंत्री सुरेश रावत अपनी निकायों में भाजपा को काबिज करने में कामयाब रहे।

Read More मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस का भाजपा पार्षदों में सेंध का दावा : टिकट वितरण से कई पार्षद आहत, सुनील शर्मा बोले- अंतरात्मा की आवाज पर मतदान से होगा उलटफेर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जेडीए का अतिक्रमण पर बुलडोजर : 8 करोड़ की सरकारी जमीन कराई मुक्त, 5300 वर्गगज भूमि से हटाए टीनशेड बाउंड्रीवाल जेडीए का अतिक्रमण पर बुलडोजर : 8 करोड़ की सरकारी जमीन कराई मुक्त, 5300 वर्गगज भूमि से हटाए टीनशेड बाउंड्रीवाल
जेडीए के प्रवर्तन दस्ते ने मोहगुपुरा-रेनवाल क्षेत्र में कार्रवाई कर करीब 8 करोड़ रुपए की 5300 वर्गगज सरकारी भूमि अतिक्रमण...
जमुई के बाद समस्तीपुर में बालिका से कथित छेड़खानी का वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच
निकाय चुनाव : भीतरघात की तलाश में कांग्रेस, अब जिलों से मांगा हिसाब
अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान: 'ग्लोबल सिस्टम हो चुका है खराब', भारत-पाकिस्तान के तनाव को सुलझाने में नाकाम
अलनीनो से निपटने के लिए साझा प्रयास की जरूरत
गांव की सरकार का आरक्षण आज तय : 14,403 सरपंच और 1.30 लाख वार्ड पंचों की लॉटरी, उपखंड स्तर पर खुलेगा आरक्षण का पिटारा
यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस बनी आग का गोला: 9 यात्रियों की मौत, सीएम योगी ने की आर्थिक सहायता की घोषणा