10 में से 6 नगर निगमों में महिला महापौर की राह साफ, कोटा ओबीसी महिला तो जयपुर-जोधपुर-उदयपुर सामान्य ओपन

बाड़मेर नगर परिषद ओबीसी के लिए आरक्षित

10 में से 6 नगर निगमों में महिला महापौर की राह साफ, कोटा ओबीसी महिला तो जयपुर-जोधपुर-उदयपुर सामान्य ओपन
स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने डीएलबी मुख्यालय में निकाय प्रमुखों के पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली। कोटा नगर निगम महापौर पद ओबीसी महिला, अजमेर, भरतपुर व भीलवाड़ा सामान्य महिला और बीकानेर सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित।

जयपुर। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने गुरुवार को डीएलबी मुख्यालय में प्रदेश के निकाय प्रमुखों के पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली। नगर निगम महापौर पदों के आरक्षण में 10 में से 6 नगर निगम महिला वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें कोटा नगर निगम महापौर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हुआ है। वहीं अजमेर, भरतपुर, पाली, अलवर और भीलवाड़ा नगर निगम महापौर पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। शेष जयपुर, जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर नगर निगम सामान्य ओपन वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं।

नगर निगमों के आरक्षण की स्थिति के अनुसार कोटा-ओबीसी महिला, जयपुर-सामान्य ओपन, जोधपुर-सामान्य ओपन, उदयपुर-सामान्य ओपन, अजमेर-सामान्य महिला, भरतपुर-सामान्य महिला, पाली-सामान्य महिला, अलवर-सामान्य महिला, भीलवाड़ा-सामान्य महिला और बीकानेर-सामान्य ओपन के लिए आरक्षित हुए हैं।

कई नगर परिषद और पालिकाओं का आरक्षण तय :

अब तक सामने आए परिणामों के अनुसार बाड़मेर नगर परिषद ओबीसी के लिए आरक्षित हुई है। बालोतरा जिले में समदड़ी और सिणधरी एससी ओपन, जबकि धोरिमन्ना एससी महिला के लिए आरक्षित हुई। जालौर की सायला एससी ओपन, जोधपुर की मथानिया एससी महिला और तिवरी एससी ओपन तथा फलोदी की बाप एससी महिला के लिए आरक्षित हुई है।

Read More जयपुर एयरपोर्ट के सफाईकर्मियों ने दिखाई ईमानदारी, यात्री का खोया वॉलेट लौटाया

सीकर नगर परिषद अनारक्षित ओपन, फतेहपुर नगर परिषद ओबीसी महिला, नीमकाथाना नगर पालिका अनारक्षित महिला, दातारामगढ़ और खंडेला अनारक्षित ओपन, खाटूश्यामजी एससी महिला, लक्ष्मणगढ़ अनारक्षित ओपन, लोसल अनारक्षित महिला, रींगस ओबीसी ओपन तथा श्रीमाधोपुर अनारक्षित ओपन के लिए आरक्षित हुए हैं।

Read More स्टेट रोड सेफ्टी कौंसिल में बनाए जाएंगे सदस्य, परिवहन मुख्यालय ने आरटीओ-डीटीओ से संस्थाओं की मांगी सूची

अजमेर संभाग में 10 ओबीसी सीटें :

Read More राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026 LIVE: जयपुर में मतदान प्रक्रिया समाप्त, प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद

अजमेर संभाग में नावां, नागौर, हमीरगढ़, रियाबाड़ी, सरवाड़, लाडनूं, जायल, डीडवाना, बासनी और जैतारण सहित 10 निकाय प्रमुख पद ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें जायल, लाडनूं और नावां ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हैं। वहीं मेड़ता रोड, दूनी, भरतपुर, टोडाभीम, सपोटरा और सूरोठ एससी महिला, जबकि बोरावड़ एससी के लिए आरक्षित हुआ है।

बीकानेर संभाग में 7 ओबीसी सीटें :

बीकानेर संभाग के कुल 37 निकायों में लूणकरणसर, सुजानगढ़, खाजूवाला, केसरीसिंहपुर, सरदारशहर, राजगढ़ (चूरू) और नोखा ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं। इनमें सरदारशहर और केसरीसिंहपुर ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हैं।

जयपुर संभाग में 19 ओबीसी सीटें :

जयपुर संभाग में अजीतगढ़, विराटनगर, विद्या विहार (पिलानी), मलसीसर, नीमराना, बहादुरपुर, बांदीकुई, नौगांव, भिवाड़ी, श्रीमाधोपुर, खेतड़ी, राजगढ़ (अलवर), चिड़ावा, दौसा, खाटूश्यामजी, पलसाना, दातारामगढ़, मुंडावर और डूंडलोद सहित 19 निकाय ओबीसी के लिए आरक्षित हुए हैं। इनमें बांदीकुई, नीमराना, नौगांव, दौसा, खेतड़ी और खाटूश्यामजी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं।

आरक्षण लॉटरी के परिणाम सामने आने के साथ ही नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में प्रमुख पदों के लिए राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं। महिला आरक्षण वाली छह नगर निगम सीटों पर अब महिला उम्मीदवारों को महापौर पद के लिए चुनाव लड़ने का अवसर मिलेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी बसपा का परिवारवाद को लेकर बड़ा फैसला : आनंद कुमार के बेटों को पार्टी में कोई पद नहीं, मायावती ने कहा- युवाओं को तरजीह देने की नीति पर काम कर रही पार्टी
मायावती ने परिवारवाद पर बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि भाई आनंद कुमार के किसी बेटे को पार्टी में कोई...
गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में : मंदिरों में सजावट का काम तेज, श्रद्धालुओं के लिए किए जा रहे आवश्यक इंतजाम
कैनवास पर उभरी कल्पना की उड़ान, ज्योति स्वरूप की कृतियां बनीं आरआईसी की शान
ब्रिक्स में बोले मोदी : सुरक्षा परिषद सहित वैश्विक संस्थाओं में हो सुधार, वैश्विक संगठनों में निर्णय की प्रक्रिया पिरामिड की तरह
नगर निगम के वार्ड 62 के भाग संख्या 23 में होगा पुनर्मतदान, निर्वाचन आयोग ने दिए निर्देश
चीन के खिलाफ अमेरिका के पास हैं एआई के लिए सुरक्षा उपाय : तकनीकी प्रतिस्पर्धा में हम आगे, ट्रंप ने कहा- जिनपिंग का इस तकनीक पर सबसे बड़ा नियंत्रण
राजस्थान युवा कांग्रेस चुनाव : 13.66 लाख सदस्य आवेदन स्वीकृत, 5.13 लाख आवेदन होल्ड पर