नगरपालिका के ईओ दीपक नागर एपीओ, महेन्द्र सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी
कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो
स्वायत्त शासन विभाग ने दीपक नागर को अंता नगरपालिका के ईओ पद से एपीओ कर निदेशालय भेजा। उनकी अनुपस्थिति में सहायक अभियंता महेन्द्र सिंह को प्रशासनिक व दैनिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि कार्य निर्बाध रूप से चलते रहें।
जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने अंता नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी (ईओ) दीपक नागर को एपीओ कर दिया है। जारी आदेश के तहत नागर को नगरपालिका अंता से हटाकर निदेशालय, जयपुर मुख्यालय किया गया है। आदेश में बताया गया है कि दीपक नागर की अनुपस्थिति में नगरपालिका के दैनिक रूटीन कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी सहायक अभियंता (एईएन) महेन्द्र सिंह को सौंपी गई है।
नए व्यवस्था के तहत महेन्द्र सिंह अब नगर पालिका के प्रशासनिक एवं नियमित कार्यों का दायित्व संभालेंगे, ताकि कार्यों में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Mar 2026 14:00:27
राजस्थान दिवस के अवसर पर ‘उद्यमी संवाद’ समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उद्योगपतियों, स्टार्टअप्स और एमएसएमई प्रतिनिधियों के साथ...

Comment List