माग्यावास रोड पर हादसा : सड़क दुघर्टना में जेडीए से रिटायर्ड कर्मचारी की मौत, एक घायल

पानी सप्लाई वाहन ने पीछे से स्कूटी को मारी टक्कर

माग्यावास रोड पर हादसा : सड़क दुघर्टना में जेडीए से रिटायर्ड कर्मचारी की मौत, एक घायल
नारायण विहार थाना क्षेत्र में मांग्यावास रोड पर पानी सप्लाई करने वाले पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार दो बुजुर्गों को टक्कर मारी। हादसे में जेडीए से सेवानिवृत्त 65 वर्षीय चंद्रसेन जावरिया की मौत हो, साथी विमल कुमार गुप्ता गंभीर घायल। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार।

जयपुर। नारायण विहार थाना इलाके में शनिवार दोपहर पानी सप्लाई करने वाले पिकअप वाहन ने स्कूटी सवार दो बुजुर्गों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत और दूसरा गंभीर घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसा शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे मांग्यावास रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। त्रिवेणी नगर निवासी जेडीए से सेवानिवृत्त 65 वर्षीय चंद्रसेन जावरिया अपने 63 वर्षीय साथी विमल कुमार गुप्ता के साथ स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए पानी सप्लाई करने वाले पिकअप वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चंद्रसेन स्कूटी से करीब 10 फीट दूर सड़क के दूसरे किनारे जा गिरे।

हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर हालत में चंद्रसेन को दुर्लभजी अस्पताल रेफर किया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, बुजुर्ग विमल का निजी अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक की बेटी मुस्कान ने बताया कि उनके पिता जेडीए से सेवानिवृत्त थे। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर