5 जून से शुरू होगी हाजियों की वापसी, पहली फ्लाइट शाम 8:30 बजे पहुंचेगी जयपुर

1790 पुरुष और 1730 महिलाएं शामिल

5 जून से शुरू होगी हाजियों की वापसी, पहली फ्लाइट शाम 8:30 बजे पहुंचेगी जयपुर

हज-2026 के लिए सऊदी अरब गए राजस्थान के हाजियों की वापसी 5 जून से शुरू। पहली फ्लाइट 5 जून को शाम 8:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी।

जयपुर। हज-2026 के लिए सऊदी अरब गए राजस्थान के हाजियों की वापसी 5 जून से शुरू होगी। पहली फ्लाइट 5 जून को शाम 8:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि हज यात्रियों का सबसे अहम पड़ाव 25 मई को 8 जिलहिज्जा से शुरू होकर 29 मई, 12 जिलहिज्जा तक मिना में पूरा होगा। इसके बाद सभी हाजी जद्दा एयरपोर्ट से भारत लौटना शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि जयपुर एयरपोर्ट से इस वर्ष 20 से 28 अप्रैल के बीच कुल 9 उड़ानों के जरिए 3520 हज यात्री रवाना हुए थे।

इनमें 1790 पुरुष और 1730 महिलाएं शामिल थीं। राजस्थान से गए सभी हाजियों की वापसी 5 मई से 13 मई तक रोजाना एक फ्लाइट के माध्यम से जयपुर एयरपोर्ट पर होगी। हाजी शाहिद मोहम्मद के अनुसार देश के अन्य शहरों से भी बड़ी संख्या में हज यात्री सऊदी अरब गए हैं। दिल्ली से 449, अहमदाबाद से 235 और मुंबई से 420 हज यात्री रवाना हुए थे। हाजियों की सकुशल वापसी को लेकर परिजनों में उत्साह का माहौल है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का दौर जारी, तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी का दौर जारी, तेज आंधी और हल्की बारिश के आसार
प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज गर्मी और लू लोगों को परेशान करेगी। मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में...
अब खाड़ी में पैर नहीं फैला सकेगा अमेरिका, खामेनेई ने कहा- नई क्षेत्रीय व्यवस्था का निर्माण करें मुस्लिम देश  
पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भाजपा सरकार पर हमला, कहा- प्रदेश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के बढ़ते दामों एवं खराब होती स्थिति
ग्लोबल मंच पर जनजातीय कला : पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं को भेंट किए जनजातीय कला का प्रदर्शन करने वाले उपहार
भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत देने का प्रयास : दाना-पानी उपलब्ध कराने के लिए लगाए परिंडे, आमजन में जीव दया का संदेश देना अभियान का उद्देश्य
5 जून से शुरू होगी हाजियों की वापसी, पहली फ्लाइट शाम 8:30 बजे पहुंचेगी जयपुर
झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, गठबंधन की गणित पर टिकी नजर, भाजपा कर रही एक सीट पर दावा