अंतिम संस्कार से लौटी छात्रा फंदे से झूली, सुसाइड नोट में लिखा– 'मम्मी सॉरी'
एक दिन पहले हुई थी दोस्त की मौत
जयपुर। जवाहर नगर थाना इलाके में स्थित सिंधी कॉलोनी में रविवार को एक गेस्ट हाउस में बीए की छात्रा ने चुन्नी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह एक दिन पहले सड़क हादसे में खत्म हुए अपने दोस्त की मौत से आहत थी। उसके अंतिम संस्कार से लौटने के बाद छात्रा ने अपनी जीवन लीला भी समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी सरला यादव के अनुसार बाड़मेर की रहने वाली 19 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड किया है। वह जवाहर नगर सिंधी कॉलोनी स्थित एक गेस्ट हाउस में किराए से रहती थी। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे कुछ दूरी पर किराए से रहने वाली सहेली उसके पास गई थी। कमरे के अंदर जाने पर छात्रा फंदे से लटकी मिली। सुसाइड की सूचना पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एसएफएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए थे।
सुसाइड नोट में लिखा... सॉरी मम्मी, मुझे माफ कर देना : पुलिस को कॉपी में लिखा एक पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें मोटे अक्षरों में उसने लिखा- मम्मी सॉरी। मेरे दोस्त की एक्सीडेंट में मौत होना बता रहे हैं। उसको मैं बहुत पसंद करती थी। उसके बिना मैं रह नहीं सकती, इसलिए मैं सुसाइड कर रही हूं। मुझे माफ कर देना।

Comment List