जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक : घग्गर नदी के पानी का पेयजल और सिंचाई के लिए हो उपयोग, भजनलाल शर्मा ने कहा - सरकार प्रदेश को पानी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध 

कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के साथ अभूतपूर्व कार्य किए

जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक : घग्गर नदी के पानी का पेयजल और सिंचाई के लिए हो उपयोग, भजनलाल शर्मा ने कहा - सरकार प्रदेश को पानी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को पानी के क्षेत्र में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को पानी के क्षेत्र में पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए एक वर्ष के कार्यकाल में हमने प्रदेश में जल उपलब्धता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के साथ अभूतपूर्व कार्य किए हैं। सीएम जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में पानी एक मूलभूत आवश्यकता है। प्रदेश की 8 करोड़ जनता को पर्याप्त मात्रा में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने जल स्रोतों का विकास कर उनकी जल संग्रहण क्षमता बढ़ाने सहित कई कदम उठाए हैं।

राम जलसेतु लिंक परियोजना पर तेजी से किया जा रहा काम :

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की 40 प्रतिशत आबादी की जल आवश्यकता की पूर्ति के लिए राम जलसेतु लिंक परियोजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। साथ ही, शेखावाटी क्षेत्र में यमुना जल लाने के लिए एमओयू किया गया है। उदयपुर में देवास योजना के माध्यम से जल उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। माही बांध से बांसवाड़ा-डूंगरपुर को पेयजल एवं सिंचाई के लिए योजना प्रारंभ की गई है। 

शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्षाकाल में घग्गर नदी में पानी की अधिक आवक होने पर पानी बहकर नहीं जाए इसके लिए एक प्रभावी योजना बनाई जाए। उन्होने कहा कि नदी में जब भी पानी की अधिक आवक हो उसका उपयोग पेयजल और सिंचाई के लिए किया जाए। मुख्यमंत्री ने पंजाब सीमा क्षेत्र में इंदिरा गांधी नहर के पक्कीकरण के शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने जंवाई डेम, माही डेम, देवास परियोजना, यमुना जल समझौते आदि के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस दौरान अधिकारियों ने नक्शे के माध्यम से मुख्यमंत्री को घग्गर नदी के प्रवाह मार्ग के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Read More अशोक गहलोत ने दी होली की शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सौहार्द तथा सामाजिक समरसता को और अधिक करे मजबूत

श्रीगंगानगर में किसानों का धरना और चक्का जाम समाप्त :

Read More डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सिविल लाइंस कार्यालय पर फूलों संग होली कार्यक्रम का आयोजन, राधा कृष्ण और मातृ शक्ति के संग मनाई फूलों वाली होली

बैठक में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण के कास्तकारों की ओर से सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी सहित अन्य मांगों को लेकर श्रीगंगानगर जिले के घड़साना उपखण्ड कार्यालय के समक्ष संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जारी धरना और टोल नाका 13 एमडी पर जारी चक्का जाम जिला प्रशासन और किसानों के बीच वार्ता में समझौता होने के बाद समाप्त हो गया है। 

Read More अफीम की खेती करते एक व्यक्ति गिरफ्तार, मौके पर ही नष्ट की फसल 

बैठक में बताया गया कि इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में वर्षा की कमी के कारण पोंग बांध में जल संग्रहण कम होने तथा रणजीत सागर बांध में नगण्य आवक के कारण इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पानी लेने वाले किसानों को गत वर्षों की भांति सिंचाई जल उपलब्ध कराया जाना संभव नहीं था। फिर भी राज्य सरकार के प्रयासों से राजस्थान के हिस्से के 20 मई तक निर्धारित पानी को जनवरी माह के अंत तक प्राप्त कर किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध करवाया गया। जिला प्रशासन की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया गया कि पर्याप्त पानी उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

प्रदेश के 40 हजार गांवों में हो रहे जल संचय के कार्य :

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जन भागीदारी से जल संचय का अभियान शुरू किया गया है, जिसके तहत प्रदेश के 40 हजार गांवों में जल संचय के कार्य किए जा रहे हैं। शर्मा ने कहा कि गांवों में उपलब्ध पेयजल के पारंपरिक स्रोतों कुएं, तालाब, बावड़ी, नदी आदि के संरक्षण के लिए हमें सहभागिता से काम करना चाहिए, ताकि हम इस पीढ़ी और आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करा सकें।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएनजी की कीमतों में 2.12 रुपए की कमी, पीएनजी सहित सभी वर्गों के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत सीएनजी की कीमतों में 2.12 रुपए की कमी, पीएनजी सहित सभी वर्गों के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
राजस्थान स्टेट गैस के सीएनजी स्टेशनों पर आमनागरिकों को सीएनजी गैस 2 रु. 12 पैसे प्रति किलोग्राम सस्ती उपलब्ध होगी।...
मणिपुर में अभियान में एक व्यक्ति गिरफ्तार : स्कूल अधिकारी को धमकाने एवं जबरन वसूली की गतिविधियों में था शामिल, कई तरह के हथियार बरामद
गन पॉइंट पर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश : 4 आरोपी गिरफ्तार, दो देशी कट्टे व कारतूस जब्त
खड़गे और राहुल गांधी ने कांशीराम को किया नमन, कहा- पिछड़े वर्ग को राजनीति की मुख्यधारा से जोड़ने में दिया योगदान 
जयपुर ग्रामीण व थाना अमरसर की बड़ी कार्रवाई : जाली नोट बनाने के उपकरण व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल जब्त
मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई : 5 किलो अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त
अमेरिकी सीनेट ने एक अस्थायी विधेयक को दी मंजूरी : टल जाएगी शटडाउन होने की स्थिति, 54-46 वोटों से किया पारित