राजस्थान में 6000 मेगावाट ऑवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा : राज्य में स्थापित हो बीईएसएस परियोजनाएं, ऊर्जा मंत्री ने दिए निर्देश
परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने डेवलपर्स को बीईएसएस परियोजनाएं सितंबर 2026 तक, रबी सीजन से पहले स्थापित करने के निर्देश दिए। समय से पहले पूरा करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। 6000 मेगावाट-आवर परियोजनाओं की समीक्षा में सरकार ने सहयोग का आश्वासन दिया। इससे ग्रिड स्थिरता बढ़ेगी और पीक डिमांड पर सस्ती बिजली उपलब्ध होगी।
जयपुर। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सभी डेवलपर्स को बीईएसएस परियोजनाएं आगामी रबी सीजन से पूर्व सितम्बर 2026 तक स्थापित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय से पूर्व स्थापित परियोजनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा। नागर शनिवार को विद्युत भवन में राज्य में स्थापित हो रही 6000 मेगावाट आॅवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में बीईएसएस परियोजना डेवलपर्स द्वारा प्रस्तुत विभिन्न चुनौतियों पर ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार की ओर से आवश्यक समन्वय एवं सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे परियोजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
शासन सचिव ऊर्जा आरती डोगरा ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा वायबिलिटी गेप फंडिंग के तहत बीईएसएस परियोजना स्थापित करने के लिए दिए गए लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए चरणबद्ध तरीके से टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी निविदाएं आमंत्रित करते के लिए कार्यादेश जारी किए गए। इन परियोजनाओं के स्थापित होने पर ग्रिड स्टेबिलिटी के साथ-साथ राज्य को पीक डिमांड के समय सस्ती बिजली भी उपलब्ध होगी।

Comment List