एसडीजी लक्ष्यों की राज्य में प्रगति की समीक्षा, मुख्य सचिव ने विभागों को राज्य संकेतकों के अनुरूप कार्य करने के दिए निर्देश

गतिविधियों को समन्वित करते हुए कार्य करने के निर्देश

एसडीजी लक्ष्यों की राज्य में प्रगति की समीक्षा, मुख्य सचिव ने विभागों को राज्य संकेतकों के अनुरूप कार्य करने के दिए निर्देश
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सतत विकास लक्ष्य क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में वर्ष 2030 तक निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा। उन्होंने विभागों को नीति आयोग के संकेतकों के अनुरूप कार्य, प्रमाणिक आंकड़े समय पर पोर्टल पर अपलोड करने और योजनाओं के प्रभावी समन्वय के निर्देश। राजस्थान को 17 एसडीजी और 248 संकेतकों पर कार्य करना है।

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय में सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2030 तक निर्धारित एसडीजी लक्ष्यों की राज्य में प्रगति की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को नीति आयोग और राज्य संकेतकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश ने पोषण, पेयजल सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जबकि कुछ क्षेत्रों में अभी और सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप योजनाओं एवं गतिविधियों को समन्वित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आयोजना विभाग को सभी संबंधित विभागों के साथ नियमित समन्वय स्थापित कर वास्तविक एवं प्रमाणिक आंकड़े प्राप्त करने के निर्देश दिए, ताकि एसडीसी प्रगति रिपोर्ट राज्य की वास्तविक स्थिति को दर्शा सके। उन्होंने वर्ष 2025-26 तक के नवीनतम आंकड़ों को समयबद्ध रूप से पोर्टल पर अपलोड करने, आंकड़ों की संगतता सुनिश्चित करने तथा विभागों को लक्ष्य निर्धारित करते समय उनकी व्यवहारिकता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान आयोजना विभाग के शासन सचिव श्री रवि कुमार सुरपुर ने बताया कि राजस्थान को वर्ष 2030 तक निर्धारित 17 सतत विकास लक्ष्य तथा 248 संकेतकों पर कार्य करना है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

युवा कांग्रेस का दावा: 'छात्र की गूंज' हेल्पलाइन पर 1,080 कॉल, 80 मामलों में तुरंत कानूनी सहायता पहुंचाई युवा कांग्रेस का दावा: 'छात्र की गूंज' हेल्पलाइन पर 1,080 कॉल, 80 मामलों में तुरंत कानूनी सहायता पहुंचाई
युवा कांग्रेस द्वारा संचालित 'छात्र की गूंज' आपातकालीन हेल्पलाइन पर 1,080 से अधिक सहायता कॉल दर्ज की गईं। संस्था ने...
देश को मिला पहला मिलिट्री मेडिसिन विभाग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, सेना की चिकित्सा क्षमता होगी मजबूत
जयपुर एयरपोर्ट पर एंटी-हाइजैक मॉक ड्रिल, आपातकालीन तैयारियों की परखी गई क्षमता
यूक्रेन के लिए आतंकवादी भर्ती गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप : टेलीग्राम संस्थापक दुरोव रूस में वांछित घोषित, डेटिंग सेवाएं कराता था उपलब्ध
कांग्रेस नेताओं ने मकराना बालिका बलात्कार पर भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- माता-पिता भय के साये में जी रहे
असम के कछार फैक्ट्री हादसे पर NHRC की बड़ी कार्रवाई, 4 श्रमिकों की मौत पर सरकार से जवाब तलब
हरे निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 77,654 अंक पर बंद, इन शेयरों में दिखा जोरदार एक्शन