संशोधित PKC-ERCP परियोजना को गति, अजमेर-टोंक के 30 गांवों में होगी 1137 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति

सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही

संशोधित PKC-ERCP परियोजना को गति, अजमेर-टोंक के 30 गांवों में होगी 1137 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति
जल संसाधन विभाग ने संशोधित PKC-ERCP परियोजना के तहत भूमि अवाप्ति प्रक्रिया शुरू की। अजमेर व टोंक के करीब 30 गांवों में 1137 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित। बीसलपुर से मोर सागर तक फीडर व रिजर्व वायर निर्माण प्रस्तावित।

जयपुर। संशोधित PKC-ERCP परियोजना से जुड़ी बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो गई है। परियोजना के तहत मोर सागर आर्टिफिशियल रिजर्व वायर के निर्माण तथा बीसलपुर से मोर सागर आर्टिफिशियल रिजर्व वायर तक फीडर निर्माण के लिए भूमि अवाप्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जल संसाधन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए अजमेर और टोंक जिले के करीब 30 गांवों में भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरू की है। विभागीय जानकारी के अनुसार नसीराबाद, अराई, मालपुरा और टोडारायसिंह तहसील क्षेत्रों में कुल 1137 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। परियोजना के तहत प्रस्तावित रिजर्व वायर और फीडर निर्माण को संशोधित PKC-ERCP योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। इससे क्षेत्र में जल प्रबंधन, पेयजल उपलब्धता और सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

भूमि अवाप्ति प्रक्रिया शुरू होने के बाद प्रभावित गांवों में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजस्व एवं जल संसाधन विभाग की टीमें क्षेत्र में सर्वे और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई हैं। वहीं प्रभावित किसानों और ग्रामीणों के बीच मुआवजा तथा भूमि अधिग्रहण को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गई।

 

Read More सेट्रल-जोधपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन, जानें समय-सारणी

Post Comment

Comment List

Latest News

फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत फ्रांस में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और लू का कहर : खुद को ठंडा करने के लिए असुरक्षित जल क्षेत्रों में तैरने उतर रहे लोग, डूबने से 39 लोगों की मौत
फ्रांस में रिकॉर्डतोड़ लू के बीच पिछले 5 दिनों में नदियों-तालाबों में नहाते समय डूबने से 39 लोगों की मौत...
ना IIT और ना IIM..फिर भी बने WhatsApp के नए CEO, जानें कौन हैं कुणाल शाह? 
पचपदरा रिफाइनरी की प्रगति की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की समीक्षा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
वायदा बाजार की नरमी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव  
पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसा एयर इंडिया का विमान, फिर क्या हुआ ?
बेनकाब हुई मान के वीडियो को छिपाने की कोशिश : अब इस्तीफ़ा ही एकमात्र विकल्प, आरपी सिंह ने की मांग
रोडवेज के बेड़े में जल्द दौड़ेंगी 30 एसी स्लीपर बसें, यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा