रीको ने रचा नया कीर्तिमानः 5 माह में पूरी की भर्ती प्रक्रिया, 39 सहायक स्थल अभियंताओं को दिए नियुक्ति पत्र

राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी

रीको ने रचा नया कीर्तिमानः 5 माह में पूरी की भर्ती प्रक्रिया, 39 सहायक स्थल अभियंताओं को दिए नियुक्ति पत्र
रीको ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सहायक स्थल अभियंता भर्ती का अंतिम परिणाम जारी। भर्ती में चयनित 39 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने के साथ ही रीको के विभिन्न इकाई कार्यालयों में पदस्थापन भी कर दिया।

जयपुर। रीको ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए सहायक स्थल अभियंता (सिविल) भर्ती का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। भर्ती में चयनित 39 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने के साथ ही रीको के विभिन्न इकाई कार्यालयों में पदस्थापन भी कर दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा रही है कि राज्य के युवाओं को अधिकाधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध हों तथा विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगमों में भर्ती प्रक्रियाएं पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित समय में पूरी कर युवाओं को समय पर नियुक्ति प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री की इसी सोच के अनुरूप रीको ने मात्र पांच माह के रिकॉर्ड समय में भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन राठौड़ के दिशा-निर्देश में यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से संपन्न की गई। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री का स्पष्ट दृष्टिकोण रहा है कि युवाओं को समय पर रोजगार उपलब्ध हो जिससे वे राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। रीको द्वारा सहायक स्थल अभियंता (सिविल) के 39 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 28 दिसंबर 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर 2025 से 27 जनवरी 2026 तक आमंत्रित किए गए थे। इस भर्ती में वैध गेट (GATE) स्कोर के आधार पर चयन किया गया, जो रीको की ओर से अपनाया गया एक नवाचार है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला   कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार...
भारत-UK के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौता लागू, पीएम मोदी बोले- किसानों, MSME और प्रोफेशनल्स के लिए खुले नए अवसर
जयपुर में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, 'तिरंगा: ए जर्नी' ने बांधा समां
राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, कांग्रेस के खान और बीजेपी के अग्रवाल को सभापति ने दिलाई शपथ
UN में भारत का बड़ा संदेश: ऊर्जा परिवर्तन के लिए सुरक्षित वैश्विक सप्लाई चेन जरूरी, खनिज बनें विकास का इंजन
ईसीएलजीएस 5.0 से एमएसएमई को मिलेगा नया संबल, वैश्विक संकट के बीच अर्थव्यवस्था रहेगी मजबूत: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर! इंस्टामार्ट पर मिलेगा अब एलपीजी सिलेंडर, जल्द शुरू होगी ऑन-डिमांड डिलीवरी सेवा