रिफाइनरी परियोजना को बढ़ावा, रीको का 750 करोड़ रुपये का अंशदान

राजस्थान सरकार एवं उसके उपक्रमों की कुल 26 प्रतिशत हिस्सेदारी

रिफाइनरी परियोजना को बढ़ावा, रीको का 750 करोड़ रुपये का अंशदान
राजस्थान सरकार एवं रीको के मध्य एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में संयुक्त शेयरधारिता के संबंध में 11.06.2026 को शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट निष्पादित। इसके उपरांत रीको द्वारा एचआरआरएल को 750 करोड़ रूपये की इक्विटी राशि हस्तांतरित कर दी।

जयपुर। राजस्थान सरकार एवं रीको के मध्य एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में संयुक्त शेयरधारिता (ज्वाइंट शेयरहोल्डिंग) के संबंध में 11.06.2026 को शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट निष्पादित किया गया है। इसके उपरांत रीको द्वारा एचआरआरएल को 750 करोड़ रूपये की इक्विटी राशि हस्तांतरित कर दी गई है। यह रिफाइनरी पचपदरा में स्थापित देश की प्रमुख रिफाइनरी-कम-पेट्रोकेमिकल परियोजनाओं में से एक है।

यह एचपीसीएल एवं राजस्थान सरकार का संयुक्त उपक्रम है, जिसमें एचपीसीएल की 74 प्रतिशत तथा राजस्थान सरकार एवं उसके उपक्रमों की कुल 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। राजस्थान सरकार द्वारा अपनी 26 प्रतिशत समेकित इक्विटी हिस्सेदारी को बनाए रखने के उद्देश्य से रीको को 750 करोड़ रूपये की इक्विटी भागीदारी के लिए अधिकृत किया गया है। इस निवेश के फलस्वरूप रीको, राजस्थान सरकार के साथ संयुक्त रूप से एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड का शेयरधारक बनेगा तथा पश्चिमी राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई उंचाईयों पर ले जायेगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई