दीपावली से पहले RIDCOR की सड़कों की होगी मरम्मत, दीया कुमारी ने दिए निर्देश

त्योहार के दौरान बढ़ने वाले यातायात में आमजन को नहीं हो परेशानी

दीपावली से पहले RIDCOR की सड़कों की होगी मरम्मत, दीया कुमारी ने दिए निर्देश
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने RIDCOR की सड़कों की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य दीपावली से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। गड्ढों और टूट-फूट की तत्काल मरम्मत, बढ़ते यातायात दबाव वाली सड़कों के चौड़ीकरण प्रस्ताव और काम की नियमित मॉनिटरिंग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता से सुरक्षित व सुगम यातायात सुनिश्चित किया जाए।

जयपुर। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राजस्थान रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (RIDCOR) के अंतर्गत आने वाली सड़कों के रखरखाव और सुदृढ़ीकरण कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षित, सुगम और बेहतर सड़क आवागमन सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि RIDCOR की सड़कों पर जहां भी गड्ढे, टूट-फूट या अन्य खामियां हैं, उनकी पहचान कर तत्काल आवश्यक मरम्मत कराई जाए। सभी जरूरी रखरखाव और सुधार कार्य दीपावली से पहले पूरे करने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि त्योहार के दौरान बढ़ने वाले यातायात में आमजन को परेशानी नहीं हो।

उन्होंने अधिकारियों से खराब सड़कों की स्थिति का प्राथमिकता के आधार पर आकलन कर सुधार कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने को कहा। साथ ही, जिन सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ गया है और जो चौड़ीकरण के योग्य हैं, उनके प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुधार कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की निगरानी करने तथा तय मानकों के अनुरूप निर्माण एवं रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

Tags: roads

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अवकाश के दिन हाईकोर्ट में सुनवाई, श्रीविजयनगर चुनाव पर अहम आदेश अवकाश के दिन हाईकोर्ट में सुनवाई, श्रीविजयनगर चुनाव पर अहम आदेश
बाबा रामदेव जयंती के अवकाश के बावजूद सोमवार को राजस्थान हाईकोर्ट में चुनाव से जुड़े मामलों पर सुनवाई हुई। मामलों...
निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास