रीको की पहल से महिंद्रा वर्ल्ड सिटी एवं आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक समस्या होगी दूर, औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सड़क सुविधा

आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज हो सकेगा

रीको की पहल से महिंद्रा वर्ल्ड सिटी एवं आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक समस्या होगी दूर, औद्योगिक क्षेत्र को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सड़क सुविधा

औद्योगिक कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए रीको और जयपुर विकास प्राधिकरण ने महिंद्रा वर्ल्ड सिटी क्षेत्र में 4 किमी लंबी 8-लेन अप्रोच रोड विकसित करने पर सहमति दी। 18.50 करोड़ की लागत वाली परियोजना में चौड़ीकरण, डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट और सौंदर्यीकरण कार्य शामिल।

जयपुर। राज्य सरकार की मंशा केवल निवेश आकर्षित कर उद्योग स्थापित करना ही नहीं, बल्कि उद्यमियों को औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतरीन कनेक्टिविटी सहित सभी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है। रीको, राज्य सरकार के अन्य विभागों के साथ बेहतरीन सामंजस्य स्थापित कर इसी दिशा में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में, महिंद्रा वर्ल्ड सिटी एवं आसपास के क्षेत्र में बढ़ते ट्रैफिक को कम करने के लिए रीको ने निर्णय लिया है कि अजमेर रोड से महिंद्रा सेज को जोड़ने वाली 200 फीट चौड़ी एवं लगभग 4 किलोमीटर लंबी अप्रोच रोड का विकास एवं चौड़ीकरण कर इसे आधुनिक 8 लेन सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। हाल ही हुई महत्वपूर्ण बैठक में रीको एवं जेडीए के मध्य इस अप्रोच रोड के विकास को लेकर सहमति बनी है।

 

करीब 18.50 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में रीको और जेडीए 50-50 प्रतिशत खर्च वहन करेंगे। रीको द्वारा कुल खर्च में से लगभग 9.25 करोड़ रुपये दिये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के साथ डिवाइडर निर्माण, पौधारोपण, फेंसिंग, स्ट्रीट लाइटिंग एवं अन्य विद्युत कार्य भी कराये जाएंगे। सड़क का निर्माण आधुनिक मानकों के अनुरूप किया जाएगा, जिससे आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित और तेज हो सकेगा।

 

Read More टैंक में गिरने से दो मासूमों की मौत : खेलते-खेलते गिरी टैंक में, जानें पूरा मामला

Read More 5 राज्यों के चुनाव परिणाम : राजस्थान कांग्रेस मुख्यालय पर सन्नाटा, कार्यकर्ताओं में निराशा

Read More राज्य बजट व्यय में 83.68 प्रतिशत राशि खर्च, पिछले वर्ष की तुलना में 17.52 प्रतिशत अधिक

 

 

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देहरादून में रह रहा राजस्थान का शातिर अपराधी गिरफ्तार : अपहरण और लूट के बाद 12 साल से था फरार, पहचान बदलकर सुरक्षा गार्ड की कर रहा था नौकरी देहरादून में रह रहा राजस्थान का शातिर अपराधी गिरफ्तार : अपहरण और लूट के बाद 12 साल से था फरार, पहचान बदलकर सुरक्षा गार्ड की कर रहा था नौकरी
देहरादून STF ने राजस्थान के बांसवाड़ा में 2014 के अपहरण और लूट मामले में 12 साल से फरार शातिर अपराधी...
सचिवालय में पर्यटन, कला और विरासत परियोजनाओं पर मंथन : कई बड़े प्रोजेक्ट्स की हुई समीक्षा आमेर मास्टरप्लान; पुष्कर डेवलपमेंट, थार सर्किट और जयपुर 300 वर्ष पहल सहित पर्यटन व सांस्कृतिक योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
असर खबर का - दैनिक नवज्योति में मुद्दा उठते ही जागा प्रशासन: पिंक टॉयलेट निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
मां आईसीयू में जिंदगी के लिए लड़ रही,बाहर परिजनों की गोद में बिलख रहे नवजात
असर खबर का : प्रसूता की मौत के मामले के बाद हरकत में आया प्रशासन , स्पीकर व विधायक ने किया दौरा
छतों पर लगे अवैध होर्डिंग्स व वॉलड्रॉप से दुर्घटनाओं का खतरा
250 वर्ष पुरानी सुश्रुत संहिता पांडुलिपि बनी आकर्षण का केंद्र, विशेषज्ञों ने लाइव संरक्षण तकनीक का किया प्रदर्शन