जयपुर में सड़क और हाईवे नेटवर्क को मिलेगा बड़ा विस्तार, कई अहम परियोजनाओं पर काम तेज

अंडरपास और फ्लाइओवर निर्माण कार्य को मंजूरी

जयपुर में सड़क और हाईवे नेटवर्क को मिलेगा बड़ा विस्तार, कई अहम परियोजनाओं पर काम तेज
जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए सड़क, हाईवे और अंडरपास परियोजनाओं को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू। विभिन्न परियोजनाओं के तहत मनोहरपुर-दौसा हाईवे को दो लेन से चार लेन करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसकी डीपीआर जल्द।

जयपुर। राजधानी जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए सड़क, हाईवे और अंडरपास परियोजनाओं को लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभिन्न परियोजनाओं के तहत मनोहरपुर-दौसा हाईवे को दो लेन से चार लेन करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसकी डीपीआर जल्द बनाई जाएगी। वहीं जयपुर-रींगस मार्ग को चार लेन से छह लेन में विस्तारित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसी बीच जयपुर मेट्रो फेज-02 को ध्यान में रखते हुए टोडी और निंदर फ्लाइओवर निर्माण कार्य अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं। 14 नंबर जंक्शन अंडरपास की निविदा भी निरस्त कर नई डीपीआर तैयार की जा रही है ताकि मेट्रो और सड़क परियोजनाओं में बेहतर समन्वय बनाया जा सके।

एनएचएआई की ओर से जयपुर रिंग रोड उत्तरी कॉरिडोर, श्रीखाटू रिंग रोड, चुरू और शाहपुरा बाइपास परियोजनाओं की डीपीआर भी तैयार की जा रही है। इसके अलावा जयपुर-गुड़गांव राजमार्ग पर क्रैश बैरियर और अतिरिक्त सुरक्षा कार्य किए जाएंगे। 200 फीट जंक्शन से 14 नंबर जंक्शन तक छह अंडरपासों के विस्तार और जयपुर-किशनगढ़ कॉरिडोर में 90 किलोमीटर क्षेत्र में सर्विस रोड, नालियां एवं फ्लाइओवर निर्माण का कार्य भी प्रस्तावित है। 200 फीट जंक्शन सुधार परियोजना के तहत अंडरपास और फ्लाइओवर निर्माण कार्य को मंजूरी मिल चुकी है। इन परियोजनाओं से ट्रैफिक संचालन अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू ‘द पावर 2.0’ में दिखी लाख कला की अद्भुत सृजनशीलता, द्रोपदी मीणा की प्रदर्शनी शुरू
लाख कलाकार द्रोपदी मीणा की दो दिवसीय कला प्रदर्शनी ‘द पावर 2.0’ जवाहर कला केंद्र की परिजात द्वितीय गैलरी में...
अमृतसर पुलिस को बड़ी कामयाबी: अंतरराष्ट्रीय हथियार-नशा हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार
निर्जला एकादशी पर शहरभर में लगाए गए जल सेवा शिविर, बच्चों ने भी निभाई अपनी भागीदारी
पीएम-जनमन योजना के कार्यों में लाएं गति, गुणवत्ता से समय पर पूरा करें काम : मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास
आपातकाल की बरसी पर भाजपा का कार्यक्रम : देश जेलखाना बन गया था, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन अब 25 हजार, 5 हजार चिकित्सा को अलग से मिलेंगे
भूंकप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मौतें, 700 घायल, राष्ट्रपति ने घोषित किया आपातकाल
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- सपा प्रमुख किसी दिन पीडीए में ''ए'' का मतलब आतंकवादी न बता दें...