टेक्नोलॉजी के जरिए सड़कें होंगी अधिक सुरक्षित : आमजन को मिलेगा सहज सफर, बैरवा ने तकनीक आधारित निगरानी तंत्र को सख्त करने के दिए निर्देश

चालान की प्रक्रिया को मजबूत किया जाए

टेक्नोलॉजी के जरिए सड़कें होंगी अधिक सुरक्षित : आमजन को मिलेगा सहज सफर, बैरवा ने तकनीक आधारित निगरानी तंत्र को सख्त करने के दिए निर्देश

डिप्टी सीएम व परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ाई। ई-डिटेक्शन, वाहन ट्रैकिंग और ऑनलाइन सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। नियम उल्लंघन पर स्वत: चालान, सार्वजनिक वाहनों में वीएलटीडी अनिवार्यता और परमिट सेवाओं के पूर्ण डिजिटलीकरण पर जोर दिया। ओवरलोडिंग पर समन्वित कार्रवाई और डेटा आधारित योजनाओं को लागू करने के निर्देश भी दिए।

जयपुर। डिप्टी सीएम परिवहन मंत्री डॉ. प्रेम चंद बैरवा ने प्रदेश में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए तकनीक आधारित निगरानी तंत्र को और सख्त करने नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिटेक्शन, वाहन ट्रैकिंग और आॅनलाइन सेवाओं के जरिए आमजन को जवाबदेह परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए। बैरवा गुरुवार को शासन सचिवालय में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि डिटेक्शन प्रणाली को और प्रभावी बनाते हुए नियमों के उल्लंघन पर स्वत: चालान की प्रक्रिया को मजबूत किया जाए।

सार्वजनिक परिवहन वाहनों में वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (वीएलटीडी) के व्यापक क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि इससे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। बैरवा ने परमिट से संबंधित सभी सेवाओं को पूर्णत: ऑनलाइन करने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने और आमजन को बिना बाधा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने खान एवं परिवहन विभाग के पोर्टलों के एकीकरण को गति देने के निर्देश देते हुए कहा कि ओवरलोडिंग जैसे मामलों में प्रभावी और समन्वित कार्रवाई की जाए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में नवाचारों को बढ़ावा देने, जिला स्तर पर डेटा आधारित कार्ययोजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए।

 

 

Read More 1 मई से 15 मई, 2026 तक स्व-गणना पोर्टल पर जाकर अपने और परिवार की जानकारी दर्ज करने का आह्वान, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जनगणना के लिए की सहयोग की अपील 

Tags: roads

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना स्थिर जयपुर सर्राफा बाजार : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना स्थिर
लिवाली बढ़ने से जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी दो हजार रुपए की छलांग लगाकर 2,47,000 रुपए प्रति किलो रही। बाजार...
राज्यपाल बागडे ने किया लोकभवन में स्व-गणना के माध्यम से "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ, पहला चरण शुरू
एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी : कांग्रेस का केन्द्र पर हमला, वेणुगोपाल का आरोप- चुनाव खत्म होते ही सरकार ने आम जनता पर डाला महंगाई का बोझ
फिर पुराना राग, हादसे के बाद चेता अनुभाग
नेपाल में ईंधन सस्ता तो गैस महंगी : कस्टम नियमों में ढील, जानें भारत के मुकाबले सस्ता या महंगा
नोएडा में बस के पहिए के नीचे आई 7 वर्षीय छात्रा : स्कूल से लौट रही थी घर, दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में मौत
मुख्यमंत्री से केंद्रीय मंत्रियों की शिष्टाचार मुलाकात, राज्य में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा