गडकरी के कटाक्ष के बाद रोडवेज प्रशासन ने की कार्रवाई, 3 अधिकारी निलंबित

रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने की कार्रवाई

गडकरी के कटाक्ष के बाद रोडवेज प्रशासन ने की कार्रवाई, 3 अधिकारी निलंबित

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कटाक्ष के बाद राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर डिपो के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है

जयपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कटाक्ष के बाद राजस्थान रोडवेज प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जयपुर डिपो के 3 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें प्रबंधक यातायात प्रदीप कुमार, आगार प्रबंधक श्वेता भारद्वाज और सहायक यातायात निरीक्षक कैलाश यादव शामिल हैं। रोडवेज के प्रबंध निदेशक पुरुषोत्तम शर्मा ने की कार्रवाई।

मामला तब सामने आया जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रोडवेज बसों में बेटिकट यात्रियों की समस्या पर कटाक्ष किया था। उन्होंने बताया कि एक रोडवेज बस, जो कानपुर से जयपुर आ रही थी। उसमें 46 यात्रियों को बेटिकट पकड़ा गया। यह संख्या 50 तक होने का अंदेशा था। रोडवेज प्रशासन ने इसे गंभीर मानते हुए तुरंत कदम उठाए। निलंबन के बाद आगे की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, SIT जांच व फास्ट ट्रेक कोर्ट में केस भेजने की मांग
दिल्ली के तरुण खटीक की हत्या के विरोध में जयपुर के फागी में सर्व हिंदू समाज ने आक्रोश जताया। व्यापारियों...
रूस ने 170 यूक्रेनी ड्रोनों को किया ढ़ेर, कलुगा हवाई अड्डे पर आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी प्रतिबंध
गौशाला में बदइंतजामी पर जूली ने लगाए आरोप : भाजपा सरकार में गौमाता का सिर्फ राजनीतिक उपयोग, कहा- गौमाता की बेकद्री की तस्वीर विचलित करने वाली
राहुल गांधी ने की बहुजन आंदोलन के प्रमुख नेता कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग के लिए ओडिशा के कांग्रेस विधायकों को रिश्वत की पेशकश; दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच शुरू
‘द बैटल ऑफ नरनौल’ पर खास लेखक सत्र: राव तुला राम की वीरता और 1857 के संग्राम की अनकही गाथा पर चर्चा
अरुण भारती का दावा: बिहार में विपक्ष बहुत कमजोर, राज्यसभा चुनाव की सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करेगा राजग, "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" विजन पर जोर