ओपीएस समाप्त करने के आदेश के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

18 नवंबर को शहीद स्मारक पर धरना दिया जाएगा

ओपीएस समाप्त करने के आदेश के खिलाफ रोडवेज कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

राजस्थान सरकार की ओर से 9 अक्टूबर, 2025 को जारी आदेश के तहत बोर्ड, निगम, सार्वजनिक उपक्रम, स्वायत्तशासी संस्थाओं और विश्वविद्यालयों में पुरानी पेंशन योजना समाप्त किए जाने के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) मुख्यालय में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

जयपुर। राजस्थान सरकार की ओर से 9 अक्टूबर, 2025 को जारी आदेश के तहत बोर्ड, निगम, सार्वजनिक उपक्रम, स्वायत्तशासी संस्थाओं और विश्वविद्यालयों में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) समाप्त किए जाने के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) मुख्यालय में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। यह प्रदर्शन राजस्थान परिवहन निगम मंत्रालयिक एवं अधीनस्थ कर्मचारी संघ सहित विभिन्न संगठनों के संयुक्त मंच के तत्वावधान में किया गया।

मुख्यालय के साथ ही सभी डिपो और इकाइयों में भी कर्मचारियों और अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सर्वेश्वर शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना को बचाने के लिए सभी रोडवेजकर्मी एकजुट हैं और आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन शर्मा ने बताया कि आगामी 18 नवंबर को शहीद स्मारक पर धरना दिया जाएगा, जिसमें रोडवेज सहित अन्य बोर्ड और निगमों के कर्मचारी भी शामिल होंगे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नई पुरानी सभी गाड़ियाँ के लिए ए20 पेट्रोल अनुकूल, बस पेट्रोल टैंक में पानी न पहुंचने दें नई पुरानी सभी गाड़ियाँ के लिए ए20 पेट्रोल अनुकूल, बस पेट्रोल टैंक में पानी न पहुंचने दें
आज से पूरे भारत में ई-20 पेट्रोल (20% इथेनॉल + 80% पेट्रोल) मिलेगा।
दिल्ली में महिलाएं बेफिक्र होकर करें सफर : हर बस में काम करेगा पिंक कार्ड, रेखा गुप्ता ने अफवाहों और दावों को किया खारिज
PHED कर्मचारियों को जनगणना ड्यूटी से छूट, पेयजल व्यवस्था प्रभावित न हो इसलिए फैसला
''विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक'' का विरोध : विपक्ष का संसद में प्रदर्शन, गैर सरकार संगठन-संस्थाओं को लाभ पहुंचाने का आरोप; सरकार से वापस लेने की मांग
ईरान इजरायल युद्ध के बीच अर्जेंटीना का बड़ा फैसला: ईरान के आईआरजीसी को घोषित किया आतंकवादी संगठन, अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत 
घरेलू एलपीजी का दुरुपयोग और कालाबाजारी : तीन विशेष प्रवर्तन दलों का गठन कर शहर में कार्रवाई, 118 सिलेंडर और उपकरण जब्त
कश्मीर में गांदरबल में मुठभेड़ : एक आतंकवादी ढेर, जवानों ने घेराबंदी कर दिया कार्रवाई को अंजाम; रुक-रुक कर होती रही गोलीबारी