रोडवेज परिचालक भर्ती 2024: पात्र अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 6 से 21 अप्रैल तक होगा
रोडवेज भर्ती 2024: परिचालक पद के लिए दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जारी
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में परिचालक सीधी भर्ती के सफल अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना! दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच 6 से 21 अप्रैल तक रोडवेज मुख्यालय में आयोजित होगी। विस्तृत कार्यक्रम और दिशा-निर्देश RSMESSB और रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। सभी चयनित अभ्यर्थी समय पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के लिए आयोजित की गई परिचालक सीधी भर्ती परीक्षा 2024 में सफल अभ्यार्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचीबद्ध किए गए अभ्यर्थियों की पात्रता जांच एवं दस्तावेज सत्यापन 6 से 21 अप्रैल तक राजस्थान राज्य रोडवेज मुख्यालय में किया जाएगा। जिससे सम्बंधित विस्तृत कार्यक्रम एवं दिशा निर्देश रोडवेज की वेबसाईट तथा राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वेबसाईट पर अपलोड कर दिए गए है।

Comment List