रोबोट उतरा सीवर में, मिनटों में खुला जाम
सीवर जाम की समस्या का समाधान
नगर निगम हवामहल-आमेर जोन ने वार्ड 133 की पंचवटी कॉलोनी, जयसिंहपुरा खोर में रोबोटिक तकनीक से जाम सीवर लाइन की सफाई कर समस्या दूर की। लंबे समय से जलभराव से परेशान लोगों को राहत।
जयपुर। सीवर लाईन के जाम होने के लिए नगर निगम की ओर से रोबोट से सफाई कार्य किया जा रहा है। रोबोट सीवर लाईन के जाम को चंद मिनटों को खोलकर लाईन को शुरू कर रहा है।
नगर निगम के हवामहल आमेर जोन में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए वार्ड संख्या 133 स्थित पंचवटी कॉलोनी, जयसिंहपुरा खोर में लंबे समय से चली आ रही सीवर जाम की समस्या का समाधान किया। पिछले कई दिनों से कॉलोनी के निवासी सीवर लाइन जाम होने के कारण परेशान थे। शिकायत मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और अत्याधुनिक रोबोट को सीवर लाइन में उतारकर सफाई अभियान शुरू किया। सफाई कार्य पूरा होने के साथ जलभराव की समस्या खत्म हुई। सफाई अभियान के दौरान निगम अधिकारियों ने स्थानीय रहवासियों से अपील की कि वे सीवर और नालियों में प्लास्टिक, कपड़े, पत्थर तथा अन्य ठोस कचरा नहीं डालें।
Related Posts
Post Comment
Latest News
07 Aug 2026 19:02:15
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चार महीनों...

Comment List