गणेश चतुर्थी पर 3 दिन बदला रहेगा लोक परिवहन बसों का मार्ग, 13 से 15 सितंबर तक राजापार्क क्षेत्र रहेगा प्रतिबंधित
यातायात दबाव को देखते हुए व्यवस्था लागू
जयपुर। गणेश चतुर्थी पर्व को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए लोक परिवहन बसों के मार्ग में तीन दिन के लिए बदलाव किया जाएगा। 13 से 15 सितंबर तक लोक परिवहन बसें राजापार्क क्षेत्र से होकर संचालित नहीं होंगी। इस दौरान गोविन्द मार्ग और शांति पथ मार्ग से भी बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। दिल्ली-आगरा रूट पर चलने वाली लोक परिवहन बसों का संचालन ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड से किया जाएगा। ये बसें शहर के अंदर प्रवेश करते हुए सिंधीकैम्प बस स्टैंड तक नहीं जाएंगी।
गणेश चतुर्थी के दौरान राजापार्क और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ तथा यातायात दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग ने बस संचालकों को मार्ग परिवर्तन की सूचना दे दी है। बस संचालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comment List