सोशल मीडिया पर परीक्षा की अफवाहों से रहें सावधान, RPSC ने जारी की सख्त चेतावनी

अभ्यर्थियों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह

सोशल मीडिया पर परीक्षा की अफवाहों से रहें सावधान, RPSC ने जारी की सख्त चेतावनी
अजमेर स्थित राजस्थान लोक सेवा आयोग ने परीक्षा संबंधी भ्रामक जानकारी और अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। आयोग ने कहा कि बिना प्रमाण सोशल मीडिया पर गलत दावे प्रसारित करना परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास। अभ्यर्थियों से केवल आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने और अपुष्ट जानकारी साझा नहीं करने की अपील।

अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सोशल मीडिया पर आयोग की परीक्षाओं को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक दावों और अफवाहों पर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग के संज्ञान में आया कि कुछ अभ्यर्थी एवं अन्य व्यक्ति बिना किसी तथ्यात्मक आधार के परीक्षाओं से संबंधित भ्रामक विश्लेषण, अपुष्ट जानकारी और डेटा सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं। इससे अभ्यर्थियों में भ्रम और आयोग के प्रति अविश्वास का माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की गतिविधियां पूरी तरह अनुचित हैं और परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को प्रभावित करने का प्रयास माना जाएगा।

आयोग ने ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि पर्याप्त एवं प्रमाणिक जानकारी के बिना परीक्षाओं के संबंध में भ्रामक सूचना प्रसारित करने या अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। आरपीएससी ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे केवल आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट जानकारी को सत्य माने बिना साझा करने से बचें। आयोग ने चेतावनी जारी कर अभ्यर्थियों और आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्रों की गूंज' अभियान के तहत कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, एक मंच पर दिखे सभी बड़े नेता छात्रों की गूंज' अभियान के तहत कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, एक मंच पर दिखे सभी बड़े नेता
बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश पर पुलिस ने करीब दो मिनट तक की पानी की बौछार।
‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर रिलीज : यश के किरदार 'राया' की दिखी दमदार झलक, जानें रिलीज डेट
केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़: 1 की मौत, 2 लापता; छह ज़िलों में स्कूल बंद की घोषणा
राम मंदिर चढ़ावे पर विवादित टिप्पणी के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, पप्पू यादव के खिलाफ सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
मुकुंदरा के बोराबास में इसी माह शुरू होगी नई जंगल सफारी, पर्यटकों को ऐतिहासिक धरोहरों व वन्यजीवों का मिलेगा रोमांच
जर्मनी में नौकरी का झांसा देकर 8 युवकों से 60 लाख की ठगी, जयपुर एयरपोर्ट पर खुला फर्जीवाड़ा
रूस का कीव पर बड़ा हमला: रक्षा उद्योग और सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, मिसाइल-ड्रोन से रातभर बरसी तबाही