आरएसएस सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले जयपुर प्रवास पर, संगठनात्मक बैठकों एवं विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता
प्रदेश स्तर की गतिविधियों पर विशेष चर्चा होने की संभावना
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले 21, 22 एवं 23 फरवरी को जयपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक बैठकों एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले 21, 22 एवं 23 फरवरी को जयपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक बैठकों एवं विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। प्रवास के दौरान दत्तात्रेय होसबोले संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करेंगे तथा संगठन के आगामी कार्यक्रमों और गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन देंगे।
उनके प्रवास को लेकर संघ कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। दत्तात्रेय होसबोले का यह जयपुर दौरा संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें प्रदेश स्तर की गतिविधियों पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

Comment List