आरटीओ प्रथम की कार्रवाई, 2010 से पूर्व के व्यावसायिक वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त

अनापत्ति प्रमाण-पत्र लेकर अन्य शहरों में संचालित हो सकते हैं

आरटीओ प्रथम की कार्रवाई, 2010 से पूर्व के व्यावसायिक वाहनों का पंजीयन होगा निरस्त

राजस्थान के 5 शहर, जिनमें जयपुर भी शामिल है, नॉन-अटैनमेंट सूची में हैं। देशभर में कुल 131 शहर ऐसे हैं। पंद्रह वर्ष पूरे कर चुके वाहनों का पंजीयन रद्द किया जाएगा।

जयपुर। आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने मार्च 2010 से पहले पंजीकृत लगभग 20,000 व्यावसायिक वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की घोषणा की है। इनमें करीब 14,000 गुड्स और 6,000 यात्री वाहन शामिल हैं। नॉन-अटैनमेंट सिटी, जहां वायु प्रदूषण मानक से अधिक है, उनमें एनजीटी के निर्देशानुसार पंद्रह साल से अधिक पुराने व्यावसायिक वाहनों का संचालन प्रतिबंधित है। 

राजस्थान के 5 शहर, जिनमें जयपुर भी शामिल है, नॉन-अटैनमेंट सूची में हैं। देशभर में कुल 131 शहर ऐसे हैं। पंद्रह वर्ष पूरे कर चुके वाहनों का पंजीयन रद्द किया जाएगा, जबकि कम आयु वाले वाहन अनापत्ति प्रमाण पत्र लेकर अन्य शहरों में संचालित हो सकते हैं। ऐसे वाहनों के संचालन पर जुर्माना और सीज की कार्रवाई का प्रावधान है।

Tags: rto

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित