राजस्थान विधानसभा : बीकानेर में बच्ची से रेप और हत्या मामले में सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

विपक्ष ने पूरे मामले पर असंतोष जताते हुए विधानसभा से वॉकआउट कर दिया

राजस्थान विधानसभा : बीकानेर में बच्ची से रेप और हत्या मामले में सदन में हंगामा, विपक्ष का वॉकआउट

राजस्थान विधानसभा में बीकानेर के रणजीतपुरा में नाबालिग बालिका हत्या-बलात्कार मामले पर कांग्रेस ने सरकार पर कानून-व्यवस्था की गिरावट का आरोप लगाया और वॉकआउट किया। गृह मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने जांच की जानकारी दी, 10 विशेष टीमें गठित, फोरेंसिक और साइबर सेल सक्रिय।

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बीकानेर के रणजीतपुरा इलाके में हुई नाबालिग बालिका की हत्या और संभावित बलात्कार की घटना पर जोरदार हंगामा मचा। विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था की चरमराहट का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।

सोमवार को विधानसभा में जैसे ही विपक्ष से विधायक डूंगरराम गेदर ने मुद्दा उठाया, हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस विधायकों ने सरकार से इस्तीफे की मांग की और लॉ एंड ऑर्डर पर बहस की मांग की। सदन की कार्यवाही बाधित होने पर विपक्ष ने वॉकआउट किया।

गृह मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने राजस्थान विधानसभा में बीकानेर के रणजीतपुरा नाबालिग बालिका हत्या-रेप मामले पर जवाब देते हुए सदन को अवगत कराया कि पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि 10 विशेष टीमें गठित की गई हैं, साइबर सेल, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम सक्रिय हैं। प्रारंभिक जांच में बलात्कार के बाद चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई गई है, लेकिन पोस्टमार्टम परिजनों के विरोध के कारण विलंब हो रहा है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होगी और सरकार महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था मजबूत है और जांच निष्पक्ष चल रही है। गृह मंत्री के इस बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इसे असंतोषजनक और बचकाना करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कोई ठोस समयसीमा या कार्रवाई का खाका नहीं दिया गया, जबकि परिजन न्याय की मांग में धरने पर बैठे हैं और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। विपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अपराध बढ़ रहे हैं, नाबालिग लड़कियां असुरक्षित हैं, और यह पर्ची सरकार की असफलता है। कांग्रेस विधायकों ने हंगामा किया, नारेबाजी की और सदन में बहस की मांग की। जब सरकार ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो विपक्ष ने पूरे मामले पर असंतोष जताते हुए विधानसभा से वॉकआउट कर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला : दो से ज्यादा संतान वाले भी लड़ सकेंगे निकाय-पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने दी विधेयक में संशोधन को मंजूरी भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला : दो से ज्यादा संतान वाले भी लड़ सकेंगे निकाय-पंचायत चुनाव, कैबिनेट ने दी विधेयक में संशोधन को मंजूरी
भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट ने राजस्थान पंचायतीराज और नगरपालिका संशोधन विधेयक को मंजूरी। दो से अधिक संतान वाले...
मुख्य ड्रेन की क्षतिग्रस्त पुलिया छह माह से अधूरी, हादसे का खतरा
राहुल गांधी ने की दीपक से मुलाकात : असंख्य देशवासियों में मोहब्बत की विचारधारा, बोले- नफरत फैलाने वालों के खिलाफ साहस से खड़ा होना भी देशभक्ति
मोती डूंगरी गणेश मंदिर में भव्य फागोत्सव का आयोजन : फूलों और गुलाल से मनाई जाएगी होली, भक्त उत्साहपूर्वक लेंगे भाग 
45 वर्ष के हुए शाहिद कपूर : फिल्म ‘इश्क विश्क’ से किया डेब्यू, बॉलीवुड में सफलता हासिल कर बनाई अपनी अलग पहचान 
ईरान को लेकर ट्रम्प सख्त : परमाणु कार्यक्रम को लेकर दी चेतावनी, कहा- किसी भी कीमत पर परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगी अमेरिकी सरकार
CM Yogi Japan Visit: जापान दौरे के पहले दिन करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर; औद्योगिक विकास, विनिर्माण क्षमता और रोजगार सृजन को नई गति मिलने की उम्मीद