राजस्थान के रुद्रांश को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड : 4 बार तोड़ चुके है वर्ल्ड रिकॉर्ड, 25 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मेडल

चयन की सूचना के बाद परिवार में जश्न का माहौल

राजस्थान के रुद्रांश को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड : 4 बार तोड़ चुके है वर्ल्ड रिकॉर्ड, 25 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मेडल
पैरा निशानेबाज रुद्रांश खंडेलवाल को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। भरतपुर के रुद्रांश इस सम्मान को पाने वाले जिले के पहले खिलाड़ी हैं। आठ साल की उम्र में हादसे में पैर गंवाने के बावजूद उन्होंने शूटिंग को लक्ष्य बनाया। चार बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके रुद्रांश के नाम 25 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पदक हैं।

जयपुर। राजस्थान के पैरा निशानेबाज रुद्रांश खंडेलवाल को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने मंगलवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा कर दी। भरतपुर जिले के रुद्रांश को अर्जुन पुरस्कार की फाइनल सूची में शामिल किया गया है। वे इस पुरस्कार को हासिल करने वाले जिले के पहले खिलाड़ी हैं। रुद्रांश के चयन की सूचना के बाद परिवार में जश्न का माहौल है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए गठित चयन समिति ने आठ महीने पहले अवॉर्ड के लिए रुद्रांश के नाम की सिफारिश की थी, जिस पर अब खेल मंत्रालय ने अपनी मुहर लगा दी। रुद्रांश की मां विनीता खंडेलवाल ने बताया कि 8 साल की उम्र में एक शादी समारोह के दौरान हुई आतिशबाजी की चपेट में आने से रुद्रांश ने अपना पैर गंवा दिया था। इस हादसे से उबरने में उन्हें करीब 3 साल लगे। शारीरिक चुनौती के बावजूद रुद्रांश ने हार नहीं मानी और निशानेबाजी (शूटिंग) को अपना लक्ष्य बनाया।

चार बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं रुद्रांश

रुद्रांश अपने करियर में अब तक 4 बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। वे साल 2023 में 50 मीटर शूटिंग इवेंट में दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी बने थे। पेरिस पैरालंपिक में भी रुद्रांश ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। रुद्रांश के असाधारण प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

25 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मेडल

Read More किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस : जयपुर में मिलेट एंड मस्टर्ड कॉन्क्लेव में उत्पादकता, प्रसंस्करण और मजबूत मूल्य शृंखला पर मंथन

रुद्रांश के नाम 25 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मेडल दर्ज हैं। अर्जुन अवॉर्ड के चयन का मुख्य आधार बने 10 पदकों में 6 गोल्ड और 4 सिल्वर शामिल हैं। वे एशियन गेम्स 2023 में 2 सिल्वर मेडल, लीमा वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में 2 सिल्वर मेडल और वर्ल्ड कप ओसिजेक शूटिंग वर्ल्ड कप 2023, नई दिल्ली शूटिंग वर्ल्ड कप 2024 व चांगवोन शूटिंग वर्ल्ड कप 2025 में 2-2 गोल्ड मेडल जीत चुके हैं।

Read More अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा

Tags: award

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश 100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश
न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट चौड़ा करने के लिए न्यायालय के निर्देश पर जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर...
असम: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव, जायसवाल ने गुटीय राजनीति की जताई आशंका; विपक्ष पर बोला हमला
रॉन्ग साइड कार ने मचाया हड़कंप : 7 से ज्यादा वाहनों को मारी टक्कर, बच्ची को बचाने में पिता घायल
जमुई छेड़छाड़ मामला : पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मुख्य आरोपी सहित 2 का एनकाउंटर
राज्य के 3240 निजी मदरसों के शिक्षकों को सरकारी नौकरी देने की तैयारी, 5500 शिक्षा अनुदेशकों के स्थायीकरण की कवायद  
वैश्विक तनाव के दौर में बहुपक्षवाद को मजबूत करना जरूरी : आतंकवाद से निपटने जैसे मुद्दों का समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव, जयशंकर बोले- इन सकंटों का समाधान जरुरी
पश्चिम एशिया के झगड़ों के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत जरूरी, एर्दोगन बोले- तालमेल से कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मिलती है मदद