आरयूआईडीपी के अतिरिक्त परियोजना निदेशक देवेंद्र कुमार मीणा एपीओ, आदेशों की प्रतीक्षा में डीएलबी मुख्यालय भेजे गए

विशिष्ट सचिव जूईकर प्रतीक चन्द्रशेखर द्वारा जारी

आरयूआईडीपी के अतिरिक्त परियोजना निदेशक देवेंद्र कुमार मीणा एपीओ, आदेशों की प्रतीक्षा में डीएलबी मुख्यालय भेजे गए
स्वायत्त शासन विभाग ने प्रशासनिक कारणों से मुख्य अभियंता एवं राजस्थान शहरी आधारभूत विकास परियोजना के अतिरिक्त परियोजना निदेशक देवेंद्र कुमार मीणा को एपीओ कर दिया।

जयपुर। स्वायत्त शासन विभाग ने प्रशासनिक कारणों से मुख्य अभियंता (सिविल) एवं राजस्थान शहरी आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के अतिरिक्त परियोजना निदेशक देवेंद्र कुमार मीणा को एपीओ कर दिया है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार मीणा को तत्काल प्रभाव से वर्तमान पदस्थापन से मुक्त कर आदेशों की प्रतीक्षा में निदेशालय, स्थानीय निकाय विभाग (डीएलबी) जयपुर में पदस्थापित किया गया है।

आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि मीणा तत्काल निदेशालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं तथा इसकी पालना रिपोर्ट विभाग को प्रेषित करें। यह आदेश निदेशक एवं विशिष्ट सचिव जूईकर प्रतीक चन्द्रशेखर द्वारा जारी किया गया है और सक्षम स्तर से अनुमोदित बताया गया है।विभागीय प्रशासनिक पुनर्संरचना और कार्य व्यवस्था के तहत उठाया गया कदम माना जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व पर्यावरण दिवस : 10 साल में बिग बी का बरगद अमित वृक्ष बना, जयपुर वैक्स म्यूजियम की लाइफलाइन विश्व पर्यावरण दिवस : 10 साल में बिग बी का बरगद अमित वृक्ष बना, जयपुर वैक्स म्यूजियम की लाइफलाइन
विश्व पर्यावरण दिवस पर नाहरगढ़ फोर्ट स्थित जयपुर वैक्स म्यूजियम से एक प्रेरक कहानी सामने आई। यहां 10 साल पहले...
ONDC DigiDukaan लॉन्च का निमंत्रण पत्र जारी, 19 जून को होगा व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव
अमेरिका-यूक्रेन संघर्ष: अमेरिका का रूस के साथ संबंध बनाए रखना जरूरी, बोले- मध्यस्थता के प्रयासों को फिर से शुरू करने के लिए तैयार
विश्व पर्यावरण दिवस : राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन के लिए कार्य करने का किया आह्वान
समय से पहले आया मानसून : केरल में दी दस्तक, भारी बारिश और भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार
एक ओर झुकी हुई 5 मंजिला इमारत ध्वस्त, लंबे समय से बनी हुई थी हादसे की आशंका
उदयपुर में चिकित्सकों से मारपीट पर चिकित्सकों में आक्रोश, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी