सचिन मित्तल ने थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों ने बताई समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

थाने के अधिकारीगण उपस्थित रहे

सचिन मित्तल ने थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों ने बताई समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने शिप्रापथ थाने में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। मौके पर ही निस्तारण के निर्देश दिए। मानसरोवर समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे परिवादियों ने पारिवारिक, भूमि, कब्जे, चोरी और मारपीट से जुड़े मामले रखे।

जयपुर। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने शिप्रापथ थाने में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में थाना मानसरोवर, शिप्रापथ, मुहाना, नारायण विहार क्षेत्र के परिवादियों ने अपनी समस्याएं बताई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रथम मनीष अग्रवाल, पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण ललित किशोर शर्मा समेत एसीपी मानसरोवर आदित्य काकडे संबंधित एसएचओ और थाने के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कमिश्नर मित्तल ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में आपसी मुकदमें, पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद, मकानों पर कब्जे, अवैध कब्जे, चोरी, मारपीट सहित अन्य सूचनाएं प्राप्त हुई। उन्होंने सभी समस्याओं की जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। 

Tags: mittal

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा स्वच्छ भारत मिशन-शहरी को नई गति: 600 करोड़ खर्च, हर माह वेबिनार से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा
स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत वर्ष 2026–27...
प्रधानमंत्री मोदी ने चंद्र शेखर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि : उनके आदर्शों के प्रति नए सिरे से प्रतिबद्धता का किया आह्वान, बताया परिपूर्ण जन नेता
सर्गेई लावरोव ने की कूटनीतिक रवैये की आलोचना, बोले- वादाखिलाफी की आदत छोड़ बातचीत को प्राथमिकता दे अमेरिका, अंतरराष्ट्रीय समझौतों के उल्लंघन का लगाया आरोप
निम्स मेडिकल कॉलेज को बड़ी सफलता: 5 घंटे चली जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय बच्चे को मिला नया जीवन
दो दिवसीय चुनावी दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, सिलीगुड़ी-कोलकाता में कई कार्यक्रम
आरएएस परीक्षा 2024 : साक्षात्कार आज होंगे सम्पन्न, देर रात तक नतीजों की उम्मीद
लगातार तीसरी बार राज्यसभा के उप सभापति चुने गए हरिवंश : पीएम मोदी और खरगे ने दी बधाई, कहा-सदन का आपके प्रति गहरा विश्वास