सचिन पायलट ने निकाय चुनाव परिणामों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को दी बधाई, भाजपा पर लगाया आरोप
उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने नगर निकाय चुनावों में विजयी कांग्रेस प्रत्याशियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने प्रत्याशियों से क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित रहने की अपील।
जयपुर। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने प्रदेश में संपन्न नगर निकाय चुनावों के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए विजयी कांग्रेस प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये प्रत्याशी अपने क्षेत्र के विकास और जनसेवा के लिए सदैव समर्पित भाव से काम करेंगे।
पायलट ने चुनाव में जीत दर्ज करने पर कांग्रेस के नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कई कम अंतर वाली सीटों पर भाजपा सत्ता का दुरुपयोग, सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल और डराने-धमकाने के जरिए परिणाम प्रभावित करने की कोशिश कर सकती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का कोई भी प्रयास स्वीकार नहीं किया जा सकता।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Sep 2026 15:00:54
झालाना लेपर्ड रिजर्व में मंगलवार को सुबह की सफारी में पर्यटकों को जंगल का बेहद प्यारा नजारा देखने को मिला।...

Comment List