सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया

पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने से चौतरफा महंगाई

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया

पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव के परिणाम आने के बाद रोज पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे है बढ़ोतरी करनी थी तो जो जनता पे बोझ डालना था, अगर पहले बताकर करते तो क्या दिक्कत आती?

जयपुर। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने सोमवार को एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव के परिणाम आने के बाद रोज पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे है बढ़ोतरी करनी थी तो जो जनता पे बोझ डालना था, अगर पहले बताकर करते तो क्या दिक्कत आती? लेकिन चुनाव के समय भाषण देना था। अब कह रहे हैं कि बचत करनी है, खाने के तेल में कमी करनी है, सोना नहीं खरीदना और पेट्रोल-डीजल दाम बढ़ने से चौतरफा महंगाई बढ़ती है। जब दाम बढ़ते हैं पेट्रोल-डीजल के तो खाने के पदार्थ हों या कोई भी चीज महंगी हो जाती है। तो महंगाई पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है और मुझे लगता है कि सरकार का एक ही मात्र एजेंडा है कि चुनाव जीतें।

विपक्ष को प्रताड़ित करें, विपक्ष के लोगों को बदनाम करें। जो अभी पेपर लीक हुआ नीट का, उसमें सरकार ने क्या किया? एक बार फिर जांच सीबीआई को दे दी है। लगातार तीसरी बार नीट पेपर लीक हुआ है। 2024 में, 25 में, 26 में और यह जब पकड़े जाते है तब कैंसिल करते हैं। ऐसे कितने पेपर होंगे जिनमें नकल हुई होगी, लीक हुआ होगा लेकिन कैंसिल नहीं किया। आज भी सिर्फ सीबीआई को जांच देने से सरकार अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है। अगर वास्तव में उन्हें युवाओं की चिंता हो, नौजवानों की फिक्र हो तो कुछ कारगर कदम उठाएं, जिम्मेदारी तय करें। लोगों को बर्खास्त करें, इस्तीफा लें। वो सरकार करने को तैयार नहीं है। 22 लाख लोगों ने पेपर दिया था। इतने बच्चों ने आत्महत्या कर ली है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन