सचिन पायलट का भजनलाल सरकार पर हमला, बोले- क्रेडिट लेने के चक्कर में रिफाइनरी का करवाया दो बार शिलान्यास 

85 प्रतिशत काम कांग्रेस सरकार के दौरान ही पूरा हो चुका था

सचिन पायलट का भजनलाल सरकार पर हमला, बोले- क्रेडिट लेने के चक्कर में रिफाइनरी का करवाया दो बार शिलान्यास 
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने बाड़मेर की पचपदरा रिफाइनरी के शिलान्यास को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पायलट ने कहा कि इस परियोजना की नींव संप्रग (UPA) सरकार के कार्यकाल में सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने रखी थी, लेकिन भाजपा दो बार शिलान्यास कर इसका झूठा श्रेय ले रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा खेजड़ी के बजाय पीपल का पौधा लगाने और फिर सोशल मीडिया पोस्ट हटाने पर भी चुटकी ली।

जयपुर। पीएम मोदी के रिफाइनरी शिलान्यास को लेकर कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने भाजपा पर तंज कसा है। पायलट ने कहा है कि हमेशा क्रेडिट लेने और ग़लत प्रोपेगेंडा में भाजपा का कोई सानी नहीं। पचपदरा रिफाइनरी, जिसे भाजपा अपनी उपलब्धि बता रही है, वो यूपीए की अध्यक्षा सोनिया गांधी की दूरदृष्टि और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सोच का नतीजा है। इस रिफाइनरी का 85 प्रतिशत काम कांग्रेस सरकार के दौरान ही पूरा हो चुका था।

फिर भी क्रेडिट लेने के चक्कर में भाजपा ने इस रिफाइनरी का दो बार शिलान्यास करवा दिया और लागत को 39 हजार करोड़ रूपए से 90 हजार करोड़ रूपए से ज्यादा तक पहुंचा दिया। खैर और कुछ नहीं बता पा रहे, तो ये ही बता दें की मोदी से खेजड़ी बोलकर पीपल का पौधा किसने लगवा दिया और नौबत क्यों आई कि पीएम को सोशल मीडिया से वो पोस्ट डिलीट करनी पड़ी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश इसरो के निजीकरण को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, जयराम रमेश बोले- छह दशकों में बनी संस्था को कमजोर करने की कोशिश
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इसरो (ISRO) की भविष्य की भूमिका को लेकर केंद्र सरकार पर अंतरिक्ष क्षेत्र के आक्रामक...
नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान पर जोर
ईरान पर अमेरिका का बड़ा आर्थिक वार: ट्रंप प्रशासन आज लगाएगानए प्रतिबंध; तेल, बैंकिंग और शिपिंग कंपनियां निशाने पर
अयोध्या में मछली भोज पर राजनीति गरमाई! योगी के आरोप पर अजय राय का पलटवार, कहा- आरोप साबित हुआ तो दे देंगे इस्तीफा
परिवहन विभाग के सभी उड़नदस्ता वाहनों की लाइव होगी लोकेशन, लापरवाही पर निरीक्षक और डीटीओ होंगे जिम्मेदार
कैग की रिपोर्ट में खुलासा: पेट्रोल-डीजल से रोजाना 60-70 करोड़ का राजस्व, सड़क उपकर के उपयोग पर सवाल
मेडिकल डिवाइस कंपनियों को बड़ी राहत: सरकार ने नियमों में बदलाव का प्रस्ताव रखा, अनुपालन लागत और मंजूरी समय होगा कम