जर्जर स्कूलों स्थिति पर सचिन पायलट का हमला, सरकार को घेरा
हकीकत जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रही
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने जर्जर सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्कूलों की सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट को सख्ती दिखानी पड़े, सरकार के लिए शर्मनाक। पायलट ने पीपलोदी घटना का हवाला देते हुए कहा कि सुधार के दावे जमीन पर नहीं दिख रहे।
जयपुर। कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने प्रदेश के जर्जर सरकारी स्कूलों की स्थिति पर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट को इन स्कूलों पर सख्ती दिखानी पड़े, इससे ज्यादा शर्मनाक बात सरकार के लिए और क्या हो सकती है। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा स्कूल भवनों व बुनियादी सुविधाओं को सुरक्षित रखना सरकार की पहली जिम्मेदारी है।
पायलट ने पिछले वर्ष पीपलोदी में हुई दुखद घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उसके बाद सरकार ने व्यवस्था सुधारने के कई दावे किए, लेकिन हकीकत जमीनी स्तर पर नजर नहीं आ रही। उन्होंने इसे सरकार के गवर्नेंस मॉडल की विफलता बताया। सुरक्षा ऑडिट, वैकल्पिक व्यवस्था और फंड के समुचित उपयोग जैसे दावे कागजों तक सीमित रह गए हैं। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करते हुए उन्होंने सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने की अपील की।
Related Posts
Post Comment
Latest News
22 Sep 2026 19:00:07
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...

Comment List