धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान, बोले- युवाओं की जीत हुई, छात्रों की आवाज आखिरकार सुनी गई
पीड़ित छात्रों को मिले न्याय
राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देश के युवाओं की एकजुटता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के आक्रोश के आगे झुकना पड़ा, लेकिन प्रभावित विद्यार्थियों को न्याय मिलना और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होना अभी बाकी है।
जयपुर। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना यानी छात्रों और नौजवानों की आवाज़ सुनी गयी है। पायलट ने प्रधान के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह जवाबदेही पहले ही तय हो जानी चाहिए थी। जिन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, उन्हें न्याय मिलना चाहिए। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके इस नुकसान की भरपाई कभी भी नहीं की जा सकती।
पायलट ने कहा कि सरकार को झुकना पड़ा और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा है जो युवाशक्ति की जीत है। इस पूरे मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
Tags: Sachin Pilot Reaction Education Minister Resignation Dharmendra Pradhan Resignation Youth Victory Congress Leader Sachin Pilot Statement NEET Paper Leak Controversy Justice Demand Student Power Agitation Success India Youth Rights Protection Rajasthan Congress Accountability Education System Reforms Sachin Pilot Support Paper Leak Victims Central Government Action Student Demand Rajasthan Political Developments 2026
Related Posts
Post Comment
Latest News
26 Jul 2026 15:41:21
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भारत के बढ़ते अंतरिक्ष और वैज्ञानिक सामर्थ्य की प्रशंसा की। उन्होंने...

Comment List