सफाई सेवा मैराथन 2.0 : शहर के सभी वार्डों में चला विशेष सफाई अभियान, निराश्रित पशुओं पर भी होगी कार्रवाई

अभियान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम तक जारी 

सफाई सेवा मैराथन 2.0 : शहर के सभी वार्डों में चला विशेष सफाई अभियान, निराश्रित पशुओं पर भी होगी कार्रवाई
सफाई सेवा मैराथन 2.0 के तहत नगर निगम की ओर से शहर के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम तक जारी रहा।

जयपुर। सफाई सेवा मैराथन 2.0 के तहत नगर निगम की ओर से शहर के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम तक जारी रहा। इसके लिए अतिरिक्त संसाधन और सफाई कर्मचारियों की टीमें तैनात की गईं। सफाई कार्य में जेसीबी, डंपर, ट्रैक्टर-ट्रॉली, हूपर सहित अन्य आवश्यक संसाधनों का उपयोग किया गया। नगर निगम की टीमें फील्ड में मुस्तैद रहीं, वहीं गैराज शाखा को भी अलर्ट मोड पर रखा गया।

अभियान के दौरान एकत्रित कचरे के व्यवस्थित परिवहन की व्यवस्था की गई है। इसके तहत कचरे को निकटतम ट्रांसफर स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक ट्रांसफर स्टेशन से कचरे को संबंधित प्रोसेसिंग साइट तक भेजने के लिए भी मैपिंग की गई है, ताकि कचरे का समय पर निस्तारण हो सके। इसके साथ ही, शहर में अवैध होर्डिंग और बैनर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पशु प्रबंधन शाखा की टीमें निराश्रित पशुओं को पकड़ने का अभियान भी चलाएंगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली के चावड़ी इलाके में भीषण हादसा: 3 मंजिला इमारत के ढ़हने से कई लोग मलबे में फंसे, बचाव और राहत कार्य जारी दिल्ली के चावड़ी इलाके में भीषण हादसा: 3 मंजिला इमारत के ढ़हने से कई लोग मलबे में फंसे, बचाव और राहत कार्य जारी
पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में एक तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी...
उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री हाईवे पर अनियंत्रित इनोवा नदी में समाई, 4 लोगों की मौत
90-ए के बाद मनमर्जी से नहीं बदल सकेंगे जमीन का उपयोग, यूडीएच ने जारी किए नए निर्देश
जयपुर डिस्कॉम की तैयारी, सब डिविजन स्तर पर 6 से 11 तक स्थापित होंगे नियंत्रण कक्ष
दिवाली पर यूपी में बड़ी तबाही की तैयारी, खालिस्तानी नेशनल आर्मी ने भेजा धमकी भरा ई-मेल; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
दीपोत्सव पर रंग-बिरंगी आतिशबाजी का बाजार तैयार, आसमान में बिखरेंगी खुशियां
ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें! भारतीय मूल के सांसद ने उठाई महाभियोग की मांग, राष्ट्रपति ने दी डेमोक्रेटिक पार्टी को नष्ट करने की चेतावनी