72.50 करोड़ रुपए के रिटेल ऋण स्वीकृत, ग्राहकों को वितरित किए सैनक्शन लेटर

सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक ऋण सुविधा उपलब्ध कराना

72.50 करोड़ रुपए के रिटेल ऋण स्वीकृत, ग्राहकों को वितरित किए सैनक्शन लेटर
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जयपुर ने जोनल ऑफिस में रिटेल क्रेडिट आउटरीच कैंप आयोजित। विभिन्न रिटेल ऋण योजनाओं के तहत कुल 72.50 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत और लाभार्थियों को सैनक्शन लेटर वितरित। अधिकारियों ने होम, व्हीकल, एजुकेशन और गोल्ड लोन समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

जयपुर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जयपुर की ओर से जोनल ऑफिस, जयपुर में रिटेल क्रेडिट आउटरीच कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान विभिन्न रिटेल ऋण योजनाओं के तहत कुल 72.50 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत किए गए। स्वीकृत ऋणों के सैनक्शन लेटर लाभार्थी ग्राहकों को कार्यक्रम के दौरान वितरित किए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानवाला के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसमें बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, शाखा प्रमुख, ऋण लेने वाले ग्राहक एवं संभावित ग्राहक शामिल हुए।

ग्राहकों को दी विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी :

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कार्यालय के महाप्रबंधक रोहित कुमार ने ग्राहकों को बैंक की विभिन्न रिटेल ऋण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने होम लोन, व्हीकल लोन, एजुकेशन लोन, गोल्ड लोन सहित अन्य रिटेल क्रेडिट उत्पादों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक ऋण सुविधा उपलब्ध कराना है।

Read More रक्षाबंधन पर बहनों को रोडवेज की सौगात, 2 दिन तक बसों में कर सकेंगी निःशुल्क यात्रा

जयपुर अंचल प्रमुख अनिल कुमार ने बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं, प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों, सरल प्रक्रिया एवं ग्राहक-केंद्रित सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बैंक आमजन एवं विभिन्न वर्गों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। रिटेल क्रेडिट को बढ़ावा देने में ऐसे आउटरीच कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Read More जयपुर एयरपोर्ट : फ्लाइट में तकनीकी खराबी, चार घंटे देरी से रवाना हुए यात्री

क्षेत्रीय प्रमुख, जयपुर राजेश कुमार सिंह ने जयपुर क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न रिटेल ऋण सुविधाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बैंक ग्राहकों को त्वरित एवं सुगम ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ऋण प्रक्रिया को अधिक ग्राहक-अनुकूल बनाने पर विशेष ध्यान दे रहा है।

Read More बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, मां-बेटे गिरफ्तार

72.50 करोड़ के ऋण हुए स्वीकृत :

रिटेल क्रेडिट कैंप के दौरान विभिन्न शाखाओं की ओर से प्रस्तुत पात्र ऋण प्रस्तावों पर कार्रवाई करते हुए कुल 72.50 करोड़ के ऋण स्वीकृत किए गए। इनमें विभिन्न रिटेल ऋण श्रेणियों के ऋण शामिल हैं। स्वीकृत ऋणों के सैनक्शन लेटर लाभार्थी ग्राहकों को प्रदान किए गए।

कैंप में बैंक अधिकारियों ने ग्राहकों को ऋण की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ब्याज दर, पुनर्भुगतान व्यवस्था एवं अन्य संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। साथ ही ग्राहकों की जरूरत के अनुसार उपयुक्त ऋण उत्पाद चुनने में मार्गदर्शन दिया गया।

ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग को बढ़ावा :

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जयपुर की ओर से आयोजित यह रिटेल क्रेडिट आउटरीच कैंप ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग एवं वित्तीय समावेशन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा। बैंक ने आमजन को विभिन्न रिटेल ऋण सुविधाओं से जोड़ने और उनकी वित्तीय जरूरतों को सरल एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, क्षेत्रीय एवं जोनल कार्यालय के अधिकारी, शाखा प्रमुख, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 12.15 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी : जलभराव 56.41 प्रतिशत, पिछले साल के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत कम पानी राजस्थान के बांधों में 24 घंटे में 12.15 एमसीएम पानी की बढ़ोतरी : जलभराव 56.41 प्रतिशत, पिछले साल के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत कम पानी
मानसून के चलते राजस्थान के 693 बांधों में जलभराव बढ़कर 7349.803 एमसीएम यानी 56.41% हो गया। पिछले 24 घंटे में...
रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर हमला: कानून का सम्मान नहीं करते हैं राहुल, अराजकता की राजनीति करने का लगाया आरोप
ईरान संघर्ष के बीच अमेरिका की सुरक्षा गारंटी पर सवाल, हथियारों की कमी से यूरोप और एशिया के सहयोगी चिंतित
मोदी ने अंतरिक्ष क्षेत्र की स्टार्टअप कंपनियों के सीईओ से की चर्चा : कई देश अंतरिक्ष क्षेत्र में निवेश करने की स्थिति में नहीं, कहा- भारत के पास अपनी स्थिति मजबूत करने का बड़ा अवसर
ITPI के शासी मंडल नामांकन पर विवाद: NSUI ने बताया नियमों का उल्लंघन, कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शन की चेतावनी
72.50 करोड़ रुपए के रिटेल ऋण स्वीकृत, ग्राहकों को वितरित किए सैनक्शन लेटर
कोटा में एनालॉग खाद्य सामग्री का काला कारोबार धड़ल्ले पर , पेट तक पहुंच रहा मिलावटी 'ज़हर'