स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी

रेलवे स्टेशन पर स्थापित होगा स्मार्ट कूड़ेदान

स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी
रेलवे स्टेशन पर अब कचरे की निगरानी स्मार्ट तकनीक से होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 240 लीटर क्षमता वाला स्मार्ट कूड़ेदान लगाने की पहल की है। सेंसर और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) से लैस यह कूड़ेदान भरते ही अधिकारियों को अलर्ट भेजेगा। इसमें लगा कॉम्पैक्टर कचरे का आयतन घटाएगा। जीपीएस ट्रैकिंग से कचरा प्रबंधन भी अधिक प्रभावी होगा।

जयपुर। रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने की दिशा में उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से निरंतर प्रयास किए हैं। इसके तहत जोधपुर रेलवे स्टेशन पर 240 लीटर क्षमता का स्मार्ट कूड़ेदान लगाया है। इसमें सेंसर और आईओटी तकनीक से कचरे की निगरानी होगी जिससे स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर सफाई एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए जोधपुर स्टेशन पर स्मार्ट कूडेÞदान स्थापित होगा। 240 लीटर क्षमता का स्मार्ट कूड़ेदान आधुनिक सेंसर एवं आईओटी (इंटरनेट आॅफ  थिंग्स) तकनीक से युक्त होगा। उन्होंने बताया कि स्मार्ट कूड़ेदान की स्थापना से जोधपुर रेलवे स्टेशन पर कचरा प्रबंधन व्यवस्था को तकनीक आधारित, व्यवस्थित एवं अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

स्मार्ट निगरानी एवं रियल टाइम अलर्ट

सुदर्शन ने बताया कि स्मार्ट कूडेदान में लगे सेंसर कचरे के भरने के स्तर की लगातार निगरानी करेंगे। कूड़ेदान के निर्धारित क्षमता के करीब पहुंचने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल अलर्ट मिलेगा, जिससे समय पर कचरा संग्रहण सुनिश्चित किया जा सकेगा। इसमें लगे विशेष कॉम्पैक्टर कचरे को दबाकर उसका आयतन कम करेंगे।

आईओटी आधारित निगरानी

Read More जीएसटी लागू होने के बाद राजस्थान का रिकॉर्ड राजस्व संग्रहण, अक्टूबर में मिले 7,047 करोड़

कनेक्टेड मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कचरा संग्रहण टीमें कूड़ेदान की स्थिति एवं भरने के स्तर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगी। इससे कचरा संग्रहण की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध होगी। स्मार्ट कूड़ेदान में जीपीएस ट्रैकिंग और मौसम प्रतिरोधी डिजाइन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे इसकी निगरानी एवं संचालन अधिक सुविधाजनक होगा।

Read More पंचायत चुनाव में खूनी संघर्ष: लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, कई जगह पथराव और मारपीट

बेहतर स्वच्छता एवं प्रभावी क्षमता

Read More पंचायत चुनाव में खूनी संघर्ष : लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, कई जगह पथराव और मारपीट

समय पर कचरा संग्रहण होने से कूड़ेदान के ओवरफ्लो होने, आसपास कचरा फैलने तथा गंदगी की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रैकिंग पर निकले थे 4 दोस्त, वापसी में एक गायब... नैना पीक में क्या हुआ? ट्रैकिंग पर निकले थे 4 दोस्त, वापसी में एक गायब... नैना पीक में क्या हुआ?
दोस्तों के साथ घूमने आया बिहार का छात्र नैना पीक की पहाड़ी से रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। भीमताल...
स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, सेंसर और आईओटी तकनीक से होगी कचरे की निगरानी
दीपावली स्नेह मिलन में पहुंचे सीएम, कार्यकर्ताओं से बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं
देशभर में रेलवे के 12 हजार से अधिक भवनों पर लगाए रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपराष्ट्रपति ने रेल मंत्रालय को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित
खड़गे से राहुल तक... दीपावली पर किसके संदेश में छिपा खास सियासी संदेश?
त्योहारों पर 129 स्पेशल ट्रेनों के 961 फेरे, 140 अतिरिक्त कोच से सफर आसान
केंद्र ने ई-20 पर कर्नाटक सरकार के दावों को किया खारिज, परीक्षण की पद्धति पर उठाए सवाल