राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित

शहर कचरे का ढेर बन जाएगा

राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित
नगर निगम सहित प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश और आंदोलन शुरू। कचरा उठान प्रभावित। वाल्मीकि संघ ने भर्ती व प्राथमिकता की मांग उठाई। कर्मचारियों ने पहले भूख हड़ताल की थी।

जयपुर। नगर निगम जयपुर सहित प्रदेशभर के सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान कर सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं जिससे शनिवार को शहर से कचरा नहीं उठ सका। हालांकि, हड़ताल का पहला दिन होने से सफाई व्यवस्था ज्यादा प्रभावित नहीं हुई है, लेकिन हड़ताल लम्बी चलती है तो शहर कचरे का ढेर बन जाएगा।

 

हड़ताल के दौरान सफाई कर्मचारी ने छोटी चौपड़ पर कचरे की गाड़ी से कचरा डाल दिया। संयुक्त वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ के अध्यक्ष नन्दकिशोर डंडोरिया ने बताया कि सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने, सफाई कार्य से जुड़े लोगों को भर्ती में प्राथमिकता देने सहित अन्य मांगो को लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसको लेकर 19 से 26 जून तक भूख हड़ताल पर भी रहे लेकिन सुनवाई नहीं होने पर सामूहिक अवकाश पर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए 51 सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन किया गया है, जो आंदोलन की रणनीति तय करेगी।आंदोलन के तहत कर्मचारी अपने-अपने वार्डों में प्रदर्शन किया।

 

Read More 359 गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक के केबिन में लगी आग, जनहानि नहीं

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम अमेरिका की लेबनान-इजरायल के बीच प्रारूप समझौते की घोषणा : हिजबुल्लाह को रखा बाहर, शांति और सुरक्षा की दिशा में बताया पहला कदम
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिका की मध्यस्थता में लेबनान और इजरायल के बीच एक प्रारूप समझौते की...
वायदा बाजार की तेजी का असर : सोना और चांदी नई ऊंचाई पर पहुंचे, जानें क्या है भाव  
राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की आस्था से किया खिलवाड़, कांग्रेस ने कहा- मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे की डिलीट की रिकॉर्डिंग
राजस्थान विधिक माप विज्ञान नियमों में होंगे बदलाव, सरकार ने मांगे सुझाव
प्रदेश में मानसून की एंट्री की तारीख नहीं, जुलाई और अगस्त की बारिश तय करती है पूरा सीजन
राजस्थान में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : भर्ती व प्राथमिकता मांगों को लेकर आंदोलन, जयपुर में सफाई व्यवस्था प्रभावित
UP में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का दांव, पीडीए की काट के लिए अपनाया ओबीसी फॉर्मूला