संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू

स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य

संस्कृत शिक्षा अध्यापक भर्ती 2025 : पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से शुरू
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक संस्कृत शिक्षा सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनित अभ्यर्थियों का पात्रता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक। प्रक्रिया जयपुर स्थित राजकीय महाराज आचार्य संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित।

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित उच्च प्राथमिक विद्यालय अध्यापक संस्कृत शिक्षा सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के अंग्रेजी, हिन्दी एवं गणित-विज्ञान विषयों की विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों का पात्रता परीक्षण एवं दस्तावेज सत्यापन 12 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।

संस्कृत शिक्षा आयुक्त प्रियंका जोधावत ने बताया कि दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया राजकीय महाराज आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, गांधी सर्किल के पास, महात्मा गांधी रोड, गांधी नगर, जयपुर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि सभी अभ्यर्थियों को तय तिथि एवं समय पर आवश्यक मूल दस्तावेजों तथा उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि दस्तावेज सत्यापन का विस्तृत कार्यक्रम, आवश्यक प्रारूप तथा अन्य दिशा-निर्देश संस्कृत शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित कार्यक्रम का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर समय पर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि भर्ती प्रक्रिया का समयबद्ध एवं सुचारु निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके। विभाग ने अभ्यर्थियों से किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखने का भी आग्रह किया है।

 

Read More भगवान श्री देवनारायण की पदयात्रा रवाना : उमड़े श्रद्धालु, दर्शन के लिए लगी कतारें

Read More दौसा आरटीओ राजस्व वसूली में प्रदेश में अव्वल, जयपुर के दोनों आरटीओ पिछड़े

 

 

Read More Weather Update : राजस्थान में मानसून का असर बरकरार, 17 सितंबर तक कई संभागों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर