सपनों की उड़ान : सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम, प्रदेशभर में 4 हजार 91 नवनियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र

पौने तीन साल में रिकॉर्ड भर्तियां

सपनों की उड़ान : सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम, प्रदेशभर में 4 हजार 91 नवनियुक्त कार्मिकों को मिले नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार युवा प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने का काम कर रही है। शिक्षा से लेकर खेल, कौशल से लेकर रोजगार, युवाओं के सपनों को साकार किया जा रहा है। सरकार ने 4 लाख सरकारी नौकरियां और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार युवा प्रतिभाओं को तलाशने और तराशने का काम कर रही है। शिक्षा से लेकर खेल, कौशल से लेकर रोजगार, युवाओं के सपनों को साकार किया जा रहा है। सरकार ने 4 लाख सरकारी नौकरियां और 6 लाख निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है। अब तक 1.93 लाख से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। वहीं 1.18 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है और करीब सवा लाख पदों का भर्ती कैलेंडर जारी किया जा चुका है। पिछले पौने तीन वर्ष में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। कांग्रेसराज में युवाओं के साथ कुठाराघात होता था। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल नौकरी लेने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले भी बनें। राजस्थान में रोजगार और उद्यम के लिए व्यापक संभावनाएं हैं। सीएम शुक्रवार को भवानी निकेतन शिक्षण संस्थान परिसर में आयोजित सपनों की उड़ान, युवा सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने राजस्थान के विकास को नई गति दी है। सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में तीन गुना से लेकर 28 गुना तक प्रगति दर्ज की है। राजस्थान देश में 27 योजनाओं में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में 10 हजार किलोमीटर मिसिंग लिंक सड़कों के तथा 327 स्वीकृत अटल प्रगति पथों में से 282 पथों के कार्य पूर्ण हो चुके हैं।

शिलान्यास-लोकार्पण-शुभारंभ :

कार्यक्रम में सीएम ने बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बारां, बूंदी, झालावाड़ एवं कोटा जिलों के 3 हजार 75 करोड़ के 668 विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने स्मार्ट मूल निवास प्रमाण पत्र सेवा के साथ-साथ नशा मुक्त राजस्थान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, नई किरण: नशा मुक्ति केन्द्र पोर्टल, प्रतिभा पोर्टल, खेल मित्र पोर्टल एवं खेलो राजस्थान गेम्स पोर्टल का शुभारंभ किया।

युवाओं से संवाद और सौगात :

Read More कल्याणकारी योजनाओं के डिजिटल प्लेटफॉर्म की साइबर सुरक्षा होगी मजबूत, मुख्य सचिव ने सुरक्षा जांच और नियमित सिस्टम अपडेट के दिए निर्देश

सीएम ने कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री से अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। साथ ही युवा कल्याण की योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। इस अवसर पर प्रदेशभर में 4 हजार 91 नवनियुक्त अधिकारियों और कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए और प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, खेल एवं युवा मामलात मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, खेल एवं युवा मामलात राज्य मंत्री के.के. विश्नोई सहित अधिकारी, जनप्रतिनिधि एक बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Read More महात्मा गांधी- लाल बहादुर की जयन्ती : राजस्थान में खोया बापू का चश्मा, पहले खाली रहा लाल का पंडाल-दूसरी बार उमड़ा सैलाब

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी राहुल से मिले स्वामी प्रसाद मौर्य : इंडिया गठबंधन में शामिल होगी अपनी जनता पार्टी, गठबंधन के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी
अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इंडिया गठबंधन में शामिल...
एल. गोपाल ज्वेलर्स का जयपुर शोरूम ‘इंडियाज कूलरेस्ट स्टोर अवार्ड-2026’ से सम्मानित, आकर्षक डिजाइन और पारंपरिक कारीगरी को मिली पहचान
‘सेवा सेतु अभियान-2026’ से आसान होगी राह, 10 दिन में जेडीए निपटाएगा शहरवासियों के प्रकरण
एसआईआर के जरिए देश को बर्बाद नहीं होने देगा इंडिया गठबंधन : देश में मिलकर लड़ेंगे लड़ाई, खड़गे बोले- भाजपा सरकार में लोकतंत्र बर्बाद
गोडावण के पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल : गोडावण संरक्षण को मिलेगी नई मजबूती, रामदेवरा में नवनिर्मित री-वाइल्डिंग एवियरी का उद्घाटन
करवाचौथ शो ‘चांद का दीदार, प्यार का इजहार’ का फर्स्ट लुक जारी, फैशन शो भी रहेगा प्रमुख आकर्षण
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति : यूथ कांग्रेस ने किया दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, चिब ने दिल्ली पुलिस के आदेश को दी चुनौती