बाघ के हमले में शहीद हुए रेंजर को सरिस्का के कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि, सरकार से की वन कर्मचारियों को संसाधन उपलब्ध कराने की मांग
वन कर्मचारी की 15 सूत्री मांगों पर विचार कर तुरंत प्रभाव से उन्हें लागू किया जाए
सरिस्का के कर्मचारियों की ओर से रणथंभौर में बाघ के हमले में मारे गए रेंजर देवेंद्र चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जयपुर। सरिस्का के कर्मचारियों की ओर से रणथंभौर में बाघ के हमले में मारे गए रेंजर देवेंद्र चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही सरकार से मांग की गई कि वन कर्मचारियों के साथ आए दिन हो रहे हादसों से संज्ञान लें और वन कर्मचारियों को संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही वन कर्मचारी की 15 सूत्री मांगों पर विचार कर तुरंत प्रभाव से उन्हें लागू किया जाए।
रणथंभौर की घटना से कर्मचारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि शीघ्र ही उनकी मांगपत्र पर विचार किया जाना चाहिए और रेंजर देवेंद्र चौधरी को शहीद का दर्जा दिया जाए। वहीं नियम अनुसार उन्हें मुआवजा और अन्य पैकेज दिए जाए। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान राजस्थान अधीनस्थ वन कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री रामवीर गुर्जर वनपाल नाका किशनपुर, अखिलेश डूडी उमरैण नाका, मुरारी लाल, हीरा सिंह, रतनलाल कसाना, हरि सिंह,दिलीप चौधरी, चरण सिंह रतनलाल वनरक्षक राजवीर चौधरी आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comment List